जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय डिंडोरी में पदस्थ जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कल्पना तिवारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सहायक संचालक संवर्ग से उपसंचालक संवर्ग में पदोन्नत की गई हैं।
श्रीमती तिवारी पदोन्नति के पूर्व से ही जिले में जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। श्रीमती तिवारी की पदोन्नति पर कार्यालय प्रमुखों द्वारा बधाई दी गई ।