सिंहस्थ-2028: उज्जैन नगर निगम में 12 अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति, PHE विभाग ने जारी किया आदेश

Updesh Awasthee
भोपाल, 26 अक्टूबर 2026
: मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department - PHE) ने सिंहस्थ-2028 (Simhastha-2028) की प्रशासनिक तैयारियों को गति देते हुए,  माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न समीक्षा बैठक के निर्देशों के पालन में, उज्जैन शहर में पेयजल एवं सीवरेज व्यवस्था के कार्यों को सुचारू व समयबद्ध तरीके से पूरा करने हेतु 12 अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्ति पर उज्जैन नगर निगम को उपलब्ध कराई गई हैं। 

प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं Engineers की सूची: 

यह आदेश विभाग के Additional Secretary K.V.S. Choudary द्वारा जारी किया गया है। आदेश के तहत 1 कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer), 3 सहायक यंत्री (Assistant Engineer) और 8 उपयंत्री (Sub-Engineer) को उज्जैन तैनात किया गया है:
  • श्री कुलदीप कुशवाहा: कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer - Electrical/Mechanical), मण्डलेश्वर / इंदौर नगर निगम।
  • श्री नानूराम जामरा: सहायक यंत्री (Assistant Engineer - Civil), उपखण्ड कटंगी (जिला बालाघाट)।
  • श्री भरत राम मेहर: सहायक यंत्री (Assistant Engineer - Civil), उपखण्ड शाजापुर।
  • श्री मुकेश वास्कले: सहायक यंत्री (Assistant Engineer - Civil), उपखण्ड धरमपुरी (जिला धार)।
  • श्री धर्मेन्द्र हारोड़: उपयंत्री (Sub-Engineer - Civil), उपखण्ड इंदौर।
  • श्री अमृतलाल धाकड़: उपयंत्री (Sub-Engineer - Civil), उपखण्ड रतलाम।
  • श्री रूपेश कुमार गुप्ता: उपयंत्री (Sub-Engineer), उपखण्ड आगर-मालवा।
  • श्री नितिन बिसेन: उपयंत्री (Sub-Engineer - Electrical/Mechanical), म.प्र. जल निगम (छिंदवाड़ा)।
  • श्री राहुल आर्य: उपयंत्री (Sub-Engineer - Civil), उपखण्ड रतलाम।
  • श्री उमेश धुर्वे: उपयंत्री (Sub-Engineer - Civil), उपखण्ड हरदा।
  • श्री शुभम साहू: उपयंत्री (Sub-Engineer - Civil), उपखण्ड सिहोरा (जिला जबलपुर)।
  • श्री संदीप मंगरोलिया: उपयंत्री (Sub-Engineer - Electrical/Mechanical), उपखण्ड सेंधवा (जिला बड़वानी)।

तत्काल कार्यमुक्त (Relieve) होने के निर्देश

आदेश में सभी संबंधित नियंत्री अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे इन अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करें ताकि वे उज्जैन नगर निगम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकें। नगर निगम आयुक्त (Municipal Commissioner), उज्जैन इन सभी की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए उन्हें सिंहस्थ-2028 के अंतर्गत पेयजल एवं सीवरेज संबंधी परियोजनाओं का आवश्यक प्रभार व दायित्व सौंपेंगे। 

ऑर्डर की पीडीएफ फाइल भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल https://t.me/bhopalsamachar1 पर उपलब्ध है। तत्काल डाउनलोड कर सकते हैं, वेरीफाई कर सकते हैं। रिपोर्ट: शोएब सिद्दीकी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!