भोपाल, 23 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के Industrialization के मामले में अब कोई सरकार पर सवाल नहीं उठा सकता। युवाओं को इंडिपेंडेंस बनाने के लिए डॉक्टर मोहन यादव सरकार जो कर रही है, मध्य प्रदेश के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ और आज की तारीख में भी भारत के कई राज्यों में ऐसा कुछ नहीं हो पा रहा है। आज डॉक्टर मोहन ने मध्य प्रदेश के 10000 युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक और आईटी सेक्टर में रोजगार का बंदोबस्त कर दिया। इन युवाओं को अपने बूढ़े पेरेंट्स को अकेला छोड़कर बेंगलुरु और हैदराबाद नहीं जाना पड़ेगा। यही मध्य प्रदेश में उनको नौकरी मिल जाएगी।
मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 12 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की वन-टू-वन मीटिंग की। इसका नतीजा यह हुआ कि, 15 कंपनियों ने मध्य प्रदेश में अपनी यूनिट स्थापित करने के लिए डॉक्यूमेंट साइन कर दिए। इन कंपनियों में 10000 युवाओं को डायरेक्ट जॉब मिलेगा जबकि इन कंपनियों की स्थापना से मध्य प्रदेश के हजारों ठेकेदार और व्यापारियों को भी लाभ होगा। संक्षिप्त में हम बता दें की कितनी कंपनियां मध्यप्रदेश में आने वाली हैं और किस कंपनी में कितने युवाओं को रोजगार मिलेगा। ताकि युवा इस दिशा में अपनी तैयारी कर सकें:-
- Auriga IT Solutions Pvt. Ltd.: इंदौर के सिंहासा IT Park में Global Capability Center से 3,500 रोजगार।
- Unna Eco Systems Pvt. Ltd.: भोपाल के EMC-2 में लिथियम सेल विनिर्माण व ईएसडीएम विनिर्माण से 2,000 रोजगार।
- Kaynes Electronics: भोपाल के बड़वई IT Park में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई से लगभग 950 रोजगार।
- Dhanush Healthcare Systems: हेल्थ-टेक क्षेत्र में 500 रोजगार।
- ADT Semiconductors Pvt. Ltd.: R&D Design Center एवं Center of Excellence से 500 रोजगार।
- Beyond Studios: AVGC-XR (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग) क्षेत्र में 360 रोजगार।
- Lalwala Industries: सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 300 रोजगार।
- Spintronics AI Semiconductors Pvt. Ltd.: सेमीकंडक्टर डिजाइन और इंजीनियरिंग में 250 रोजगार।
- Ikshvaku Media Pvt. Ltd.: जनरेटिव एआई डिजिटल कंटेंट स्टूडियो से 200 रोजगार।
- H-Semi Products Pvt. Ltd.: R&D और सैंपल उत्पादन से 150 रोजगार।
- IndSilica Semiconductors: फैबलेस सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 150 रोजगार।
- Nanodrites Technology: तकनीक विस्तार से 140 रोजगार।
- Truechip Solutions Pvt. Ltd.: सेमीकंडक्टर डिजाइन सेवाओं से 50 से 100 रोजगार।
- SFA Technologies Pvt. Ltd.: आईटी सेवाओं से 50 रोजगार।
- Kishkindha International Pvt. Ltd.: सेमीकंडक्टर लैब वेरिफिकेशन एवं टेस्टिंग से 30 रोजगार।
किस प्रकार का रोजगार मिलेगा?
युवाओं को पारम्परिक नौकरियों के बजाय भविष्य की उन्नत और उच्च-तकनीकी (High-Tech) कार्य भूमिकाएं मिलेंगी:
सेमीकंडक्टर एवं चिप डिजाइन: Chip Design, VLSI Design, Advanced Packaging, Semiconductor Testing, OSAT units और Fabless सेमीकंडक्टर तकनीक।
Advanced Manufacturing: Electronics Manufacturing, Lithium Cell Manufacturing और Hardware Testing.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डेटा: Artificial Intelligence (AI), Generative AI, Deep-Tech, Embedded Systems और Data Centers.
डिजिटल मीडिया व हेल्थटेक: AVGC-XR Digital Content Studio संचालन और Health-Tech प्रोजेक्ट्स।
जनता को क्या फायदा होगा?
मध्यप्रदेश के युवाओं को अब उच्च-वेतन और तकनीकी नौकरियों के लिए बेंगलुरु, हैदराबाद या दिल्ली जैसे महानगरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बुढ़ापे में माता-पिता, लावारिस नहीं होंगे। बच्चे हर वीकएंड उनके पास आ सकेंगे।
भोपाल के Global Skill Park, जिलों के ITIs और पॉलिटेक्निक संस्थानों को 'हब-एंड-स्पोक' मॉडल पर विकसित किया जाएगा, जिससे युवाओं को उद्योगों की सीधी जरूरत के अनुसार मुफ्त व गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिलेगा।
Electronics Sector Skills Council of India, SCL Mohali और Indian Institute of Creative Technologies जैसी संस्थाओं के साथ एमओयू से कॉलेज विद्यार्थियों को लाइव प्रोजेक्ट्स पर इंटर्नशिप और स्किल सर्टिफिकेट मिलेंगे।
इंदौर-उज्जैन इकोनॉमिक कॉरिडोर, भोपाल और ग्वालियर में उद्योगों के आने से ढांचागत विकास होगा और स्थानीय स्तर पर व्यापार, लॉजिस्टिक्स व अप्रत्यक्ष रोजगार को भारी बढ़ावा मिलेगा। रिपोर्ट: आलोक शर्मा, एडिटिंग: उपदेश अवस्थी।

