भोपाल, 21 अक्टूबर 2026: कॉकरोच जनता पार्टी का असर पूरे देश में दिखाई देने लगा है। CJP के नेता जिस प्रकार से कानून और व्यवस्था का मजाक उड़ाते हैं, पुलिस को चैलेंज करते हैं। पब्लिक भी वैसा ही करने लगी है। भोपाल में निगरानीशुदा बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस थाने के भीतर पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की की।
बदमाश लड्डू राय पांच-छह लोगों के साथ थाने पहुंचा
हबीबगंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो खड़े करने की जगह को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष थाने पहुंचे थे। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय पांच-छह लोगों के साथ थाने पहुंचा। पुलिस का कहना है कि उसने वहां पहले से मौजूद एक पक्ष के लोगों को धमकाया और बाहर निकलने पर देख लेने की बात कही।
पुलिस के मुताबिक, थाने में पहले से दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने लड्डू राय को बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद विवाद बढ़ गया और पुलिसकर्मियों व लड्डू राय के बीच धक्कामुक्की होने लगी। सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मी कुछ लोगों को पकड़कर पीछे हटाते और अलग करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक युवक के साथ हाथापाई होती भी नजर आ रही है।
लड्डू राय पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस से बातचीत में बताया गया कि लड्डू राय हबीबगंज थाने का निगरानीशुदा बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से मारपीट, जुए और धारा 308 से संबंधित मामला दर्ज होने की बात भी पुलिस ने कही है। इस घटनाक्रम के संबंध में पांच-छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है। हालांकि, संबंधित एफआईआर में दर्ज धाराओं और आरोपियों की संख्या की पुष्टि होना बाकी है। थाना परिसर में हुए घटनाक्रम के वीडियो में पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्कामुक्की साफ नजर आती है। एक युवक के साथ पुलिसकर्मी की मारपीट जैसी हरकत भी दिखाई दे रही है।

