ISBT BHOPAL में आग, वर्मा ट्रेवल्स की 6 बसें स्वाहा, हादसा या कुछ और

Updesh Awasthee
भोपाल, 25 अक्टूबर 2026:
फेस्टिवल सीजन में दीपावली के पहले इंटर स्टेट बस टर्मिनस भोपाल में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में केवल वर्मा ट्रेवल्स की 6 बसों को नुकसान हुआ है। कोई हताहत नहीं हुआ और किसी प्रकार की अन्य कोई हानि नहीं हुई। सवाल उठ रहा है कि यह केवल हादसा है या कुछ और। 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक बस में लगी आग आसपास खड़ी दूसरी बसों तक फैल गई। करीब आधा दर्जन बसों में आग लगने की सूचना है। राजधानी के अलग-अलग इलाकों से फायर टैंकर की 8 गाड़ियां ISBT बस स्टैंड पहुंची और आग बुझाने में जुट गई हैं। फिलहाल आग कैसे लगी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। हादसे में कितना नुकसान हुआ और कोई हताहत हुआ है या नहीं, इसकी भी जानकारी भी सामने नहीं आई है। एक के बाद एक बसों में आग लगने से बस स्टैंड पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस-प्रशासन ने आसपास का इलाका खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना दिया है।

VIDEO
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!