भोपाल की रसोई गैस मैन लाइन में आग लगी, मेट्रो की JCB का कांड

Updesh Awasthee
भोपाल, 24 अक्टूबर 2026
: शहर में मेट्रो, हाईवे और ओवरब्रिज के ठेकेदारों ने बवाल काट रखा है। आज छोला क्षेत्र में PNG रसोई गैस की मैन पाइपलाइन काट डाली। सड़क से अचानक ज्वाला फूट पड़ी। आंख की लपेट 10 फीट ऊपर तक दिखाई दे रही थी। शुक्र है समय रहते कंट्रोल कर लिया गया नहीं तो मेट्रो ठेकेदार के JCB वाले ने फेस्टिवल सीजन से पहले बड़ा कांड कर ही दिया था, और कोई भरोसा नहीं है कि दीपावली से पहले कुछ और कर डालें। 

घटना का विवरण: 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा था और जेसीबी से खुदाई के दौरान गैस लाइन क्षतिग्रस्त होने से लीकेज हुआ। इसके बाद आग की लपटें करीब 10 फीट तक उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। ब्रिज पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों को घटनास्थल से दूर किया। छोला फायर टीम के फायर फाइटर पंकज यादव सहित दमकलकर्मियों ने पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं, थिंक गैस कंपनी से संपर्क कर गैस लाइन बंद कराई गई। इसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका और लोगों ने राहत की सांस ली। 

अन वेरीफाइड, नशे में टल्ली और नाबालिग कम कर रहे हैं

भोपाल में मेट्रो, ओवर ब्रिज और हाईवे का जो काम चल रहा है उसमें एक साथ कई ठेकेदार काम कर रहे हैं। ड्राइवर और मशीन ऑपरेटर सहित मजदूर में, अन वेरीफाइड लोगों की संख्या काफी है, जबकि हम देख चुके हैं कि एक अन वेरीफाइड केयरटेकर हाल ही में रिटायर्ड IAS की हत्या करके फरार हो चुका है। इसके अलावा रात के समय जो लोग काम करते हैं उनमें से कई नशे में टल्ली होते हैं। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से भी काम करवाया जा रहा है। पब्लिक को सब दिखाई दे रहा है लेकिन पब्लिक या कोई भी एक्टिविस्ट इस मामले में कुछ कर नहीं सकता। जब तक की कोई एजेंसी छापामार कार्रवाई न करें। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!