भोपाल, 26 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी में कुछ देर के लिए स्थिति काफी संवेदनशील हो गई थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवान दास सबनानी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर हल्ला बोल दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा की।
हल्ला बोल का नेतृत्व करने वाले भाजपा नेता
इस दौरान कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया तथा इस अमर्यादित टिप्पणी के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी, भोपाल से सांसद श्री आलोक शर्मा जी, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी, श्री रामेश्वर शर्मा जी, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय जी, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर जी, सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, महिला मोर्चा की बहनें एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भोपाल पुलिस ने भाजपा नेताओं पर वाटर कैनन फायर किया
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: Police use water cannons as BJP workers stage a protest near the Congress office against Congress president Mallikarjun Kharge over his remarks about Prime Minister Narendra Modi. https://t.co/rXAIg0CCA0
— Ground NEWS 🗞️🚨🔴 (@ground__news) October 26, 2026
कांग्रेस के कार्यकर्ता लाठी लेकर खड़े थे
भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ में फूल और लाठी दोनों थे। भोपाल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकित दुबे ने कहा कि भाजपा ने प्रदर्शन की नई परिपाटी शुरू कर दी है। कोई भी विषय होने पर भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में आकर अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं। पिछली बार कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर फाड़े गए थे। दुबे ने कहा कि इस बार हमने तय किया है कि यदि भाजपा कार्यकर्ता अराजकता फैलाने आएंगे तो उनका लाठियों से स्वागत करेंगे। वहीं, यदि वे शांति से आएंगे तो उन्हें गुलाब देकर स्वागत करेंगे।
भोपाल में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच मुठभेड़
Bhopal, Madhya Pradesh: BJP and Congress workers come face to face as BJP workers stage a protest near the Congress office against Congress president Mallikarjun Kharge over his remarks about Prime Minister Narendra Modi. #BJPProtest https://t.co/QJzNPa8Gf8
— भूमि सेवक (@bhumisevaks1925) October 26, 2026

