इंदौर, 2 अक्टूबर 2026: आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देश पर निगम द्वारा मास्टर प्लान सड़क निर्माण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सुबह 6:00 बजे से नगर निगम द्वारा मधु मिलन चौराहा से छावनी चौराहे तक निर्माणाधीन सड़क में बाधक हिस्सा हटाने की कार्यवाही की गई। जिसके अंतर्गत छावनी चौराहा स्थित श्री मथुरावाला तथा श्री बसंत रावत के भवन का बाधक हिस्सा 3 पोकलेन मशीन एवं अन्य संसाधन के माध्यम के द्वारा हटाया गया।
विदित हो कि निगम द्वारा छावनी चौराहा स्थित श्री मधुरावाला का पांच मंजिला भवन को पहले मैनुअल हटाने का प्रयास किया गया किंतु भवन निर्माण बड़ा होने से मैनुअल हटाना संभव नहीं होने पर आज निगम द्वारा पोकलेन मशीन के माध्यम से बाधक हिस्सा हटाया गया।
कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त श्री आकाश सिंह श्री प्रखर सिंह श्री अभय राजन गांवकर कार्यपालन यंत्री श्री पी एस कुशवाहा , भवन अधिकारी श्री अंकेश बिराथरिया, श्री नरेश जायसवाल, रिमूवल प्रभारी श्री बबलू कल्याण एवं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का अमला व अन्य उपस्थित थे। रिपोर्ट: अजय दुबे।

.webp)