आंदोलन स्थगित होने की घोषणा के बाद भी भोपाल पहुंचे सैकड़ों कर्मचारी

Updesh Awasthee
भोपाल, 2 अक्टूबर 2026:
राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ के आवाहन पर आंदोलन स्थगित की घोषणा के बाद भी तय समय अनुसार आंदोलन में भाग लेने इंदौर, बालाघाट, खरगोन, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, मंडला आदि जिलों से सैकड़ो कर्मचारी भोपाल पहुंचे। 

संगठन प्रमुख श्री शील प्रताप सिंह पुंडीर प्रदेशाध्यक्ष व्यास मुनि चौबे,डॉ देवीसिंह सनोडिया सचिव सुग्रीव सिंह भगवान सिंह ठाकुर जिला भोपाल के अध्यक्ष प्रणव खरे की उपस्थिति में आगामी 15 अक्टूबर 26 को 1 बजे राज्य मंत्रालय भोपाल पर 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने सहित कर्मचारी हितेषी लक्ष्यों को लेकर दिनभर बैठकों का दौर चला। 

संगठन द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के प्रस्तावित आंदोलन के मांगपत्र पर सरकार से मांगों पर सहमति व चर्चा को सार्थक बताते हुए तृतीय व चतुर्थ श्रेणी गरीब शोषित विभाग के वर्षों से सताये कर्मचारियों के विधि अधिकारों की जीत करार दिया है। रिपोर्ट: शोएब सिद्दीकी, प्रदेश प्रवक्ता।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!