पितृपक्ष में भोपाल से गया के लिए स्पेशल ट्रेन में रिजर्वेशन उपलब्ध

Updesh Awasthee
भोपाल, 7 सितंबर 2026:
यदि आप भोपाल यहां आस-पास कहीं रहते हैं और पितृ पक्ष में गया जी जाना चाहते हैं। अभी तक कोई कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल पाया है तो आपके लिए एक ऑप्शन है। रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है, जो पितृपक्ष में भोपाल से गया जी तक जाएगी। इस ट्रेन में रिजर्वेशन भी उपलब्ध है। नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री भी इस ट्रेन का लाभ उठा सकते हैं।

नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना से गया स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति–गया स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से 27 सितंबर 2026 (रविवार), 02 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) एवं 07 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को चलेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति से 15:20 बजे प्रस्थान कर मंडल के नर्मदापुरम 16:34 बजे, इटारसी स्टेशन 17:05 बजे आगमन कर अगले दिन गंतव्य स्टेशन गया 14:30 बजे पहुँचेगी। 

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया–रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन गया स्टेशन से 30 सितंबर 2026 (बुधवार), 05 अक्टूबर 2026 (सोमवार) एवं 10 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को चलेगी। यह ट्रेन गया से 15:30 बजे प्रस्थान कर मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव कर अगले दिन मंडल के इटारसी 14:05 बजे एवं नर्मदापुरम 14:43 बजे आगमन कर रानी कमलापति स्टेशन 16:15 बजे पहुँचेगी।

कोच संरचना- इस विशेष ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिसमें 02 एसएलआर/डी, 04 सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर के कोच, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच शामिल हैं।

ठहराव स्टेशन- नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड ।

सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि पितृपक्ष के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन संचालित की जा रही है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!