भोपाल, 4 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के सभी कलेक्टरों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के कलेक्टर को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए सभी प्रकार की तैयारी करके रखें। अपनी टीम को रेडी टू मूव पोजीशन में रखें ताकि तत्काल रिस्पांस किया जा सके।
Chief Minister's instructions to collectors after monsoon alert in Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी, विशेष रूप से उत्तरी मध्यप्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन को पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसी भी संभावित समस्या की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता पहले से ही सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही जनहित और आवश्यकता के अनुसार सभी आवश्यक और एहतियाती कदम अविलंब उठाए जाएं।
मध्य प्रदेश के चंबल संभाग में भिंड-मुरैना और ग्वालियर संभाग में, ग्वालियर, शिवपुरी और गुना जिले में 5 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

