रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा-राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज़

Updesh Awasthee
भोपाल, 4 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश के रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा-राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर और भिंड रेलवे स्टेशन से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज़ है। साप्ताहिक ट्रेन नंबर 09525/09526 को अब स्पेशल ट्रेन से रेगुलर ट्रेन में बदल दिया गया है। मतलब अब इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको थोड़े कम पैसे देने पड़ेंगे। रास्ते में चाय नाश्ते के लिए पैसे, किराए में से ही बच जाएंगे। 

Good news for Ratlam, Nagda, Ujjain, Maksi, Shajapur, Biaora-Rajgarh, Ruthiyai, Guna, Shivpuri, Gwalior, Bhind rail passengers

ट्रेन संख्या 19525 हापा–नाहरलागुन साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा 23 सितंबर 2026 से प्रत्येक बुधवार हापा से तथा ट्रेन संख्या 19526 नाहरलागुन–हापा साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा 26 सितंबर 2026 से प्रत्येक शनिवार नाहरलागुन से प्रारंभ होगी। ट्रेन संख्या 19525 हापा–नाहरलागुन साप्ताहिक एक्सप्रेस हापा से प्रत्येक बुधवार को 00:40 बजे प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग से होते हुए मध्य प्रदेश में रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा-राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर एवं भिंड स्टेशनों पर ठहरेगी। वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 19526 नाहरलागुन–हापा साप्ताहिक एक्सप्रेस भी इन स्टेशनों पर ठहराव प्रदान करेगी।

इन शहरों के बीच रेल यात्रा कर सकते हैं

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, नाडियाड, आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा-राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, बरसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव, बारपेटा रोड, रंगिया, उदलगुरी, न्यू मिसामारी, रंगापाड़ा नॉर्थ एवं हारमती स्टेशनों पर ठहरेगी।

कोच संरचना
नियमित एक्सप्रेस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास के कोच उपलब्ध रहेंगे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!