PDF FORM ऑनलाइन भरें, डाउनलोड, प्रिंट और स्कैन करने की जरूरत नहीं, डिजिटल हस्ताक्षर और एनोटेशन सुविधा भी

Updesh Awasthee
टेक्नोलॉजी न्यूज डेस्क, 29 सितंबर 2026:
मोहित को लीगल पेपर फीलिंग और सरकारी विभागों से कम्युनिकेशन का काम दिया गया है। इसलिए अक्सर टूर पर होता है। उसको बहुत सारे फॉर्म भरने होते हैं। उसके पास लैपटॉप होता है लेकिन उसकी सबसे बड़ी समस्या है कि वह ट्रैवल के दौरान कुछ नहीं कर सकता। जहां जाता है पहले प्रिंट आउट निकलवाता है, फिर रास्ते में फार्म भरता है, फिर दूसरे शहर में पहुंचने पर स्कैन करवाता है, कोई गलती हो जाए तो पूरी प्रक्रिया फिर से करनी पड़ती है। बहुत परेशानी होती है। मोहित के जैसी परेशानी कई लोगों को होती होगी, लेकिन यदि आप यह जानकारी उनके साथ शेयर कर देंगे, तो उनकी सबसे बड़ी प्रॉब्लम, 1 मिनट में चुटकी बजाते ही सॉल्व हो जाएगी। इसके लिए उनको ना तो कुछ फीस देना है और ना ही कोई मोबाइल एप डाउनलोड करना है। यह सुविधा गूगल की तरफ से लांच की गई है। 

स्मार्टफोन, लैपटॉप और कंप्यूटर से ऑनलाइन PDF फॉर्म भरें

किसी जरूरी दस्तावेज, समझौते, अनुबंध या सरकारी फॉर्म पर हस्ताक्षर करने के लिए अब पन्नों को डाउनलोड करने और फिर उनका प्रिंट आउट निकालने की लंबी और थकाऊ प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं रह गई है। GOOGLE के आधुनिक PDF एनोटेशन टूल्स की मदद से अब आप भी सीधे अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्टफोन स्क्रीन पर डिजिटल हस्ताक्षर कर सकते हैं, फॉर्म भर सकते हैं और महत्वपूर्ण बिंदुओं को हाइलाइट कर सकते हैं। Fill out online PDF forms using smartphones, laptops, and computers तकनीक के इस्तेमाल से न केवल समय और संसाधनों की बचत होती है, बल्कि यह कागज की बर्बादी को रोककर पर्यावरण संरक्षण (Green Initiative) में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Step-by-Step Guide to Annotating and Digitally Signing PDFs

  1. सबसे पहले अपने डिवाइस (Chrome, Adobe Acrobat, Edge या किसी भी PDF रीडर) में संबंधित PDF फाइल को खोलें। इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे 'Annotate' (एनोटेट / टिप्पणी) या 'Tools' विकल्प पर क्लिक करें।
  2. टूलबार में आपको डिजिटल पेन, हाइलाइटर, टेक्स्ट बॉक्स और इरेजर (Digital pen, highlighter, text box, and eraser) जैसे विकल्प मिलेंगे। अपनी आवश्यकतानुसार पेन की मोटाई (Stroke Size) और मनपसंद रंग (Color) चुनें। यदि आपको किसी महत्वपूर्ण पंक्ति को चिन्हित करना है, तो हाइलाइटर का उपयोग करें।
  3. पेन टूल या 'Sign' विकल्प की मदद से अपना हस्ताक्षर बनाएं या फॉर्म में विवरण भरें।
  4. कार्य पूरा होने के बाद फाइल को 'Save' (सुरक्षित) या 'Export' करें ताकि आपके द्वारा किए गए हस्ताक्षर और एनोटेशन सुरक्षित हो जाएं। इसके बाद आप इस फाइल को सीधे ईमेल या मैसेजिंग ऐप के जरिए भेज सकते हैं।

कुछ खास बातें जो आपके काम को आसान बना देंगी

  1. स्क्रीन पर छोटी लाइनों या सीमित स्थान पर स्पष्ट और सटीक हस्ताक्षर करने या चित्र खींचने के लिए PDF फाइल को Zoom In (ज़ूम इन) कर लें। ज़ूम करने से बारीक रेखाएं आसानी से खींची जा सकती हैं।
  2. यदि आप टैबलेट या टचस्क्रीन डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, तो styles pen का इस्तेमाल करके वास्तविक पेन जैसी फिनिशिंग पाई जा सकती है।
  3. अधिकांश आधुनिक सॉफ्टवेयर आपको एक बार हस्ताक्षर सहेजकर (Saved Signature) बार-बार उपयोग करने की सुविधा देते हैं।

डिजिटल एनोटेशन के प्रमुख लाभ:

  • फाइल प्रिंट करने, साइन करने और फिर से स्कैन करके भेजने का समय बचता है।
  • प्रिंटर, स्याही और पेपर का खर्च शून्य हो जाता है।
  • दूरस्थ कार्य (Remote Work) और वर्क फ्रॉम होम के लिए अत्यंत प्रभावी।
  • डिजिटल फाइलों को पासवर्ड से सुरक्षित भी किया जा सकता है। 
उम्मीद है आपकी एक समस्या का समाधान हो गया होगा। आपने इसको ट्राइल करके भी देख लिया होगा और अब आपको अच्छा फील हो रहा होगा। हम आपके लिए इस प्रकार के समाचार नियमित रूप से लाते रहेंगे। कृपया सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर हमको फॉलो करें और व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें, क्योंकि दोनों में कुछ अपडेट अलग-अलग होते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!