CM MOHAN ने किसानों और Gen Z के लिए UAE में 3 कंपनियों से डील फाइनल की पांच पाइप लाइन में

Updesh Awasthee
भोपाल, 8 सितंबर 2026:
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के किसानों को उचित मूल्य और युवाओं को रोजगार के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित तीन दिवसीय 'एआईएम कांग्रेस-2026' (Annual Investment Meeting) के तीसरे दिन कई बड़े काम की है। चोइथराम समूह मध्य प्रदेश में अपने स्टोर खोलेगी और जिसके कारण स्थानीय किसानों व उत्पादकों को अपनी फसल और उत्पादन का उचित मूल्य मिलेगा। वीएफएस ग्लोबल के साथ भोपाल और इंदौर में वीज़ा सेवाओं के विस्तार तथा युवाओं को इंडस्ट्री ओरिएंटेड ट्रेनिंग देगा। शराफ ग्रुप द्वारा इंदौर और पीथमपुर क्षेत्र में लगभग 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश से रेल-साइडिंग युक्त मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, BEEAH के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी व इंदौर के स्वच्छता मॉडल पर तकनीकी साझेदारी होने, जेम्स एजुकेशन द्वारा प्रदेश के शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के K-12 स्कूल कैंपस खोलने, डीपी वर्ल्ड द्वारा पोवारखेड़ा हब को अंतरदेशीय लॉजिस्टिक्स के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने, और क्रेसेंट एंटरप्राइजेज, राणा होल्डिंग्स व ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन द्वारा ग्रीन एनर्जी, आईटी, हेल्थकेयर और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर दीर्घकालिक निवेश करने की संभावनाएं बन गई हैं। 

CM MOHAN पोवारखेड़ा को Inland Logistics Gateway बनाना चाहते हैं

मध्यप्रदेश को वैश्विक बाजारों (Global Markets) से जोड़ने के लिए राज्य सरकार लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डीपी वर्ल्ड (DP World) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिजवान सूमार से मुलाकात की और प्रदेश की पोवारखेड़ा लॉजिस्टिक्स कंपोजिट हब को एक बड़े अंतरदेशीय लॉजिस्टिक्स प्रवेश द्वार (Inland Logistics Gateway) के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। 

इंदौर और पीथमपुर में रेल-साइडिंग युक्त लॉजिस्टिक्स पार्क

इसके अलावा, शराफ ग्रुप (Sharaf Group) के प्रेसिडेंट-सीईओ श्याम कपूर के साथ हुई बैठक में इंदौर और पीथमपुर क्षेत्र में लगभग 30 से 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश से एक रेल-साइडिंग युक्त लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव पर गहन विचार-विमर्श हुआ, जिससे स्थानीय स्तर पर 300 से 600 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। 

वहीं क्रेसेंट एंटरप्राइजेज (Crescent Enterprises) के सीईओ बद्र जाफर को भी प्रदेश के प्रमुख उत्पादन क्लस्टर्स में वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया गया। 

BEEAH के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और इंदौर मॉडल पर वैश्विक साझेदारी का प्रस्ताव

पर्यावरण संरक्षण और सर्कुलर इकोनॉमी (Circular Economy) के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को आगे ले जाने के लिए मुख्यमंत्री ने शारजाह स्थित पर्यावरण और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र के अग्रणी वैश्विक समूह 'बी-आह' (BEEAH) के मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने समूह के सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और मध्यप्रदेश में सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट और क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स को लागू करने के लिए तकनीकी साझेदारी पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के सॉलिड वेस्ट व बायो-सीएनजी मॉडल का विशेष उल्लेख करते हुए बी-आह को इसके साथ जुड़कर जीरो-वेस्ट लैंडफिल (Zero-Waste Landfill) के लक्ष्य को हासिल करने का प्रस्ताव दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिजाइन किए गए बी-आह के एआई-सक्षम नेट-ज़ीरो मुख्यालय की भी सराहना की। 

व्यापार संवर्धन के लिए 'मध्यप्रदेश-शारजाह बिजनेस फोरम' का बड़ा प्रस्ताव

द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव और शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन अब्दल्ला सुल्तान अल ओवैस के बीच एक सौहार्दपूर्ण बैठक हुई, जिसका उद्देश्य मध्यप्रदेश शारजाह व्यापारिक संबंध को और अधिक सुदृढ़ करना था। मुख्यमंत्री ने दोनों क्षेत्रों के उद्यमियों के बीच सेक्टर-आधारित बी-2-बी बैठकों के आयोजन के लिए एक 'मध्यप्रदेश-शारजाह बिजनेस फोरम' स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। इस साझेदारी के माध्यम से मध्यप्रदेश के एमएसएमई (MSME) और निर्यातकों को खाड़ी देशों के प्रमुख खरीदारों और वितरकों से सीधे जुड़ने में मदद मिलेगी, जिससे फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स, टेक्सटाइल, फार्मा और नवकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) क्षेत्रों में निर्यात की राहें आसान होंगी। 

वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन कैंपस और आधुनिक रिटेल नेटवर्क का होगा विस्तार

मध्यप्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रिटेल सेक्टर में भी बड़े समझौतों की तैयारी है। जेम्स एजुकेशन कंपनी (GEMS Education) के चेयरमैन सनी वर्की ने राज्य के प्रमुख शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के K-12 स्कूल कैंपस स्थापित करने में गहरी रुचि दिखाई, जो स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप नेशनल व इंटरनेशनल करिकुलम लागू करेंगे और विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान करेंगे। खुदरा क्षेत्र में, दुबई के प्रतिष्ठित 'चोइथराम' (Choithrams) समूह के अध्यक्ष एल.टी. पगरानी के साथ प्रदेश में आधुनिक सुपरमार्केट और किराना-रिटेल प्रारूपों की स्थापना पर सहमति बनी, जिसके तहत वे स्थानीय किसानों से सीधे कृषि व प्रसंस्कृत उत्पादों की खरीद करेंगे। इसके साथ ही, वीएफएस ग्लोबल (VFS Global) के प्रमुख अमित साइचर से चर्चा के बाद भोपाल और इंदौर में वीज़ा आवेदन सेवाओं के विस्तार और युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी व टूरिज्म ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने पर भी सहमति बनी। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यूएई यात्रा और निवेश चर्चाओं से जुड़ी सभी मुख्य बातें: 

  • DP World के साथ मध्यप्रदेश के पोवारखेड़ा लॉजिस्टिक्स कंपोजिट हब को एक बड़े अंतरदेशीय लॉजिस्टिक्स प्रवेश द्वार (Inland Logistics Gateway) के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई, जिससे निर्यात सुगम होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा।
  • Sharaf Group इंदौर और पीथमपुर क्षेत्र में 30 से 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ एक रेल-साइडिंग युक्त मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स पार्क, आधुनिक वेयरहाउसिंग और रीजनल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने का इच्छुक है, जिससे 300 से 600 लोगों को रोजगार मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री ने शारजाह स्थित पर्यावरण और रिन्यूएबल एनर्जी समूह 'बी-आह' (BEEAH) के एआई-सक्षम नेट-ज़ीरो मुख्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के नगर निगमों में वेस्ट-टू-एनर्जी और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए तकनीकी साझेदारी का प्रस्ताव दिया और इंदौर के सॉलिड वेस्ट व बायो-सीएनजी मॉडल के साथ मिलकर काम करने की संभावनाएं तलाशीं।
  • GEMS Education मध्यप्रदेश के प्रमुख और विकासशील शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के K-12 स्कूल कैंपस स्थापित करने की इच्छुक है, जहां विद्यार्थियों को कौशल विकास (Skill Development) की ट्रेनिंग दी जाएगी और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय करिकुलम लागू किया जाएगा।
  • VFS Global के साथ भोपाल और इंदौर में वीज़ा आवेदन सेवाओं का दायरा बढ़ाने तथा प्रदेश के युवाओं के लिए इंडस्ट्री-ओरिएंटेड यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने पर सहमति बनी।
  • प्रसिद्ध चोइथराम समूह मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में आधुनिक सुपरमार्केट और किराना रिटेल स्टोर स्थापित करने का इच्छुक है। यह समूह सीधे स्थानीय किसानों से कृषि व प्रसंस्कृत उत्पादों की खरीद करेगा, जिससे राज्य में खाद्य प्रसंस्करण और पैकेजिंग को बढ़ावा मिलेगा।
  • शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन के साथ बैठक में द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए 'मध्यप्रदेश-शारजाह बिजनेस फोरम' स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे मध्यप्रदेश के एमएसएमई (MSME) और निर्यातक सीधे खाड़ी देशों के खरीदारों से जुड़ सकें।
  • Crescent Enterprises ने शहरी अधोसंरचना, आईटी, रिसोर्स ऑप्टिमाइजेशन और एनर्जी-टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश में रुचि दिखाई।
  • Rana Holdings के साथ स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और ई-मोबिलिटी पर केंद्रित चर्चा हुई।
  • Bumark Corporation ने इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी और ग्रीन एनर्जी सेक्टर्स में निवेश करने की इच्छा जताई। 

यदि सब कुछ ठीक रहा और डील फाइनल हो गई तो आने वाले सालों में, मध्य प्रदेश में व्यापारियों के लिए लॉजिस्टिक और आसान हो जाएगी। वेयरहाउसिंग नेटवर्क से किसानों को फायदा होगा। इंदौर की स्वच्छता वर्ल्ड क्लास हो जाएगी। स्कूलों के नाम में तो इंटरनेशनल होता है लेकिन पहली बार इंटरनेशनल स्कूल खुलेंगे, बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश नहीं जाना पड़ेगा। मध्यप्रदेश-शारजाह बिजनेस फोरम, व्यापारियों को वह सब कुछ देगा, जिसकी आजकल्पना भी नहीं कर सकते।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!