BHOPAL NEWS: पत्नी ने 2 साल की बिटिया से मिलने तक नहीं दिया, दुखी पति ने सुसाइड कर लिया

Updesh Awasthee
भोपाल, 27 सितंबर 2026
: कई विद्वान यूट्यूब और सोशल मीडिया पर आंकड़ों के साथ बात करते हैं और फिर सवाल करते हैं कि, घरेलू मामलों में पीड़ित केवल महिलाएं क्यों होती हैं। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, पीड़ित पुरुषों का मामला दर्ज करने के लिए कोई रजिस्टर ही नहीं है। भोपाल में 25 साल की युवक ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी पत्नी, उसे उसकी 2 साल की बिटिया से मिलने तक नहीं दे रही थी। 

3 साल पहले लव मैरिज की थी

मृतक की पहचान सावन पचोरी पिता शिवलाला पचौरी, निवासी 12 नंबर मल्टी, फ्लैट नंबर-6 के रूप में हुई है। सावन प्लास्टिक इंजीनियरिंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक उसकी पत्नी बच्ची के जन्म के बाद से करीब दो साल से अलग रह रही थी। तीन साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था।

वह बस अपनी बिटिया का जन्मदिन मनाना चाहता था

परिजनों ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर को सावन की बच्ची का दूसरा जन्मदिन था। बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए उसने पत्नी को फोन कर घर आने के लिए कहा था। सावन ने पत्नी से कहा था कि वह सिर्फ एक दिन के लिए घर आ जाए और बच्ची का जन्मदिन मनाने के बाद वापस लौट जाए। हालांकि पत्नी घर नहीं आई।

महिला ने पिता को उसकी संतान से मिलने तक नहीं दिया

परिजनों के मुताबिक, सावन इससे काफी परेशान था। इसके बाद वह बच्ची से मिलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन करीब दो दिन पहले उसे बच्ची से मिलने नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर वह तनाव में था।शुक्रवार शाम सावन ने घर में जहर का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टियां करने लगा। परिजनों को जानकारी मिली तो वे उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

रविवार को इलाज के दौरान सावन की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद और बच्ची से नहीं मिल पाने के कारण तनाव की बात सामने आई है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ ही पत्नी से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!