भोपाल समाचार, 5 सितंबर 2026: नरेला विधानसभा सीट से विधायक विश्वास सारंग का रक्षाबंधन महोत्सव पूरे भारत में फेमस हो गया है। राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नेताओं ने विश्वास सारंग के इस कार्यक्रम को कॉपी किया है। राजनीति में इस तरह के कोई रिकॉर्ड बुक नहीं होती, लेकिन यदि होती तो विश्वास सारंग का नाम दर्ज कर लिया गया होता।
भोपाल में विश्वास सारंग तब से रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं, जब भारत की राजनीति में संप्रदाय और जाति के अलावा केवल किसानों को वोट बैंक माना जाता था और किसानों पर ही फोकस किया जाता था। इसका कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन तारीख बताती है कि दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वास सारंग के कार्यक्रम की सफलता से प्रेरित होकर महिलाओं के लिए योजना बनाई थी, जो आज की तारीख में पूरे देश की सबसे लोकप्रिय योजना है। प्रत्येक राज्य सरकार अपने राज्य में महिलाओं के लिए योजना संचालित कर रही है।
शुरुआत में विश्वास सारंग का रक्षाबंधन कार्यक्रम रक्षाबंधन से शुरू होकर जन्माष्टमी तक चलता था। आज हालत हो गई है कि जन्माष्टमी के बाद भी यह कार्यक्रम पूरे महीने पर चलता है। सिर्फ नरेला विधानसभा की नहीं बल्कि भोपाल और आसपास की महिलाएं भी इस कार्यक्रम में शामिल होने लगी हैं। सारंग के साथ एक विश्वास का रिश्ता कायम हो गया है। इस कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़ नहीं होती, बल्कि प्रत्येक महिला का अपना एक महत्व होता है। प्रत्येक महिला का स्वागत किया जाता है और दर्ज किया जाता है। पिछले साल 2025 में 1 लाख 84 हजार 632 बहनों ने विश्वास सारंग को रक्षा सूत्र बांधे थे। इस साल पिछले 4 दिनों में प्रतिदिन लगभग 30000 महिलाएं रक्षा सूत्र बांध रही हैं।
विश्वास सारंग का रक्षाबंधन महोत्सव इस प्रकार से खत्म नहीं होता बल्कि, जो महिलाएं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाती है, कार्यक्रम के बाद विश्वास सारंग उनके घर उनका हाल-चाल जानने के लिए पहुंच जाते हैं। मतलब महिलाओं के साथ एक ऐसा रिश्ता है, जो किसी बैंक ट्रांसफर से नहीं बल्कि भावनाओं से जुड़ा हुआ है। आप कह सकते हैं कि शायद यही रिश्ता विश्वास सारंग की जीत की गारंटी होता है।

.webp)