VIDEO NEWS: राजगढ़ में ASI ने सरेआम बरसाईं गोलियां, एक की मौत, तीन घायल!

Updesh Awasthee
राजगढ़, 16 अगस्त 2026
: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के इकलेरा गांव में रविवार दोपहर मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक एएसआई (ASI) ने अपनी वर्दी का रसूख दिखाते हुए महज एक जमीन के टुकड़े के लिए चार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज गोलीकांड में एक युवक की जान चली गई, जबकि तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हैं। आरोपी एएसआई का गोली चलाते हुए वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

30x30 के प्लॉट के लिए खूनी संघर्ष 

जानकारी के अनुसार, विवाद एक 30x30 के प्लॉट को लेकर शुरू हुआ था। मृतक दीपक मोहबे गांव की ही एक विधवा महिला गुलाबबाई शर्मा से यह जमीन खरीद रहा था। आरोपी एएसआई दिलीप कुंभकार, जिसकी मूल पदस्थापना उज्जैन में है, लेकिन शाजापुर में अटैचमेंट पर था, ने इस प्लॉट के बगल वाली जमीन खरीदी थी और विधवा महिला के प्लॉट पर भी कथित तौर पर जबरन कब्जा कर रखा था। ASI इस प्लॉट को खरीदना चाहता था परंतु दीपक ने सौदेबाजी शुरू कर दी। प्रेशर क्रिएट करने के लिए दिलीप ने महिला के प्लाट पर कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई थी। 

पहले धमकी दी फिर गोली मार दी 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि, दिलीप और दीपक दोनों प्लॉट को खरीदना चाहते थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा था। ASI दिलीप जो पड़ोसी प्लॉट का मालिक है, ने दीपक को कहा था कि वह इस सौदे से बाहर निकल जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। घायलों के अनुसार, आरोपी एएसआई ने तीन दिन पहले ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार को जब दीपक उस प्लॉट पर पहुंचा, तो दिलीप कुंभकार से उसका विवाद हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही दीपक, दिलीप की तरफ आगे बढ़ा, दिलीप ने फायर कर दिया। दीपक के पक्ष में वहां मौजूद सतीश, मुकेश और संतोष जाटव का कहना है कि दीपक ने उनको भी गोली मारी। इस हमले में दीपक मोहबे की शुजालपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

अस्पताल में जिंदगी की जंग 

इस घटना में सतीश और मुकेश जाटव को गोलियां लगने के कारण गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। वहीं, संतोष जाटव को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

आरोपी एएसआई हिरासत में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी एएसआई दिलीप कुंभकार को हिरासत में ले लिया है। तलेन थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घायलों के बयानों के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!