VIDISHA NEWS- शासकीय सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा को सांस्कृतिक कार्यक्रम में द्वितीय स्थान

Updesh Awasthee
15 अगस्त 2026-
मध्य प्रदेश के विदिशा में स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विधायक श्री मुकेश टंडन एवं माननीय कलेक्टर अंशुल गुप्ता जी के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरित किए गए एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।  
 
शासकीय सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में द्वितीय एवं राष्ट्रभक्ति सामूहिक गायन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त 
शासकीय सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा द्वारा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में 250 विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।  इसी के साथ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित 15 अगस्त की संध्या पर विदिशा के रवींद्रनाथ टैगोर ऑडिटोरियम  में आयोजित राष्ट्रभक्ति सामूहिक गायन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित शहर के नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!