इंदौर में 26 अगस्त को पानी नहीं आएगा, 20 टंकियां से वाटर सप्लाई नहीं होगी

Updesh Awasthee
इंदौर, 24 अगस्त 2026:
नगर निगम इंदौर द्वारा मेंटेनेंस और इंटरकनेक्शन के काम के लिए 25 तारीख को 24 घंटे का शटडाउन घोषित किया गया है। इसके कारण शहर की 20 टंकियां में पानी नहीं भरेगा, मतलब 26 तारीख को उन सभी क्षेत्रों में पानी नहीं आएगा, जहां इन टंकियां के माध्यम से वाटर सप्लाई किया जाता है। 

इंदौर के इलाके जहां 26 अगस्त को वाटर सप्लाई नहीं होगा

  • अन्नपूर्णा
  • स्कीम नं. 103
  • छत्रीबाग
  • राज मोहल्ला
  • द्रविड़ नगर
  • लोकमान्य नगर
  • महाराणा
  • नरवल
  • अगरबत्ती
  • कुशवाह मोहल्ला
  • टीगरिया
  • बाणगंगा
  • सुभाष चौक
  • सदर बाजार
  • जिंसी हाट
  • मल्हार आश्रम
  • गांधी हॉल
  • भक्त प्रह्लाद नगर
  • एम.ओ.जी. लाइन
  • जय हिन्द नगर

क्या प्रॉब्लम हुई है क्यों शटडाउन करेंगे 
जलप्रदाय विभाग द्वारा बताया गया कि इंदौर नगर निगम द्वारा शहर में जलप्रदाय व्यवस्था से संबंधित आवश्यक मरम्मत एवं इंटरकनेक्शन कार्य एक साथ पूर्ण किए जाने के उद्देश्य से 25 अगस्त 2026 को 1200 एमएम व्यास की पाइपलाइन में लगभग 24 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।

जलप्रदाय विभाग द्वारा बताया गया कि महु नाका क्षेत्र में 250 एमएम का वॉल्व खराब हो गया है, जिसके कारण झोन क्रमांक 12 की डायरेक्ट जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित होगी। उक्त वॉल्व को बदलने का कार्य किया जाना आवश्यक है। 

इसके साथ ही बिलावली घाटी में 1200 एमएम पाइपलाइन में हुए लीकेज का सुधार कार्य किया जाएगा। वहीं राजेंद्र नगर ब्रिज के नीचे पुरानी पाइपलाइन में लीकेज के सुधार के साथ इंटरकनेक्शन कार्य तथा आवश्यक वॉल्व स्थापित करने का कार्य भी किया जाएगा।

नगर निगम द्वारा नागरिकों को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखने के उद्देश्य से उपरोक्त सभी आवश्यक कार्यों को एक साथ पूर्ण करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 25 अगस्त को लगभग 24 घंटे का शटडाउन रहेगा। 

स्पेशल नोट: जलप्रदाय विभाग द्वारा बताया गया कि प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था टैंकर से जलप्रदाय किया जावेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!