भोपाल, 25 अगस्त 2026: रिक्त पदों में वृद्धि की मांग को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में पिछले 5 दिन से अन्नजल त्याग कर आमरण कर रहे नरेंद्र राजपूत से आज कांग्रेस के नेता पीसी शर्मा ने मुलाकात की और फिर प्रशासन के नाम अपील जारी की। इस अपील के बाद पुलिस ने नरेंद्र राजपूत को प्रोटेस्ट साइट से उठाया और अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
नरेंद्र राजपूत के स्वास्थ्य को गंभीरता से लेना चाहिए: पीसी शर्मा
आज नीलम पार्क पहुंचकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों का समर्थन किया तथा ब्यावरा के श्री नरेंद्र राजपूत जी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। श्री नरेंद्र राजपूत जी पिछले 5 दिनों से पानी तक त्यागकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। दिन-प्रतिदिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई गंभीर चिंता दिखाई नहीं दे रही है। यह बेहद चिंताजनक है कि अपने अधिकार और रोजगार की मांग को लेकर युवा इस तरह आंदोलन करने को मजबूर हैं। सरकार व शिक्षा मंत्री जी को संवेदनशीलता दिखाते हुए श्री नरेंद्र राजपूत जी के स्वास्थ्य को गंभीरता से लेना चाहिए।

