भोपाल संधारण खंड के पीएचई कर्मियों की समस्याओं का जल्द होगा निराकरण: सुनील चतुर्वेदी SE-PHE

Updesh Awasthee
भोपाल, 6 अगस्त 2026:
राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ के तत्वाधान में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल संधारण खंड एवं सीहोर खंड के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी, जो लंबे समय से स्थाईकरण के लाभ से वंचित हैं, उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। सुनील चतुर्वेदी अधीक्षण यंत्री नेशनल असेंबली कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण जल्दी ही कर दिया जाएगा।

मंत्री के आदेशों की अनदेखी का आरोप 

कर्मचारी संघ का मुख्य आरोप है कि माननीय मंत्री श्रीमती संपत्तियां उईके और वरिष्ठ कार्यालय द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए जाने के बाद भी, स्थानीय स्तर पर पात्र दैनिक वेतन भोगियों को स्थाईकरण का लाभ प्रदान नहीं किया जा रहा है। इस प्रशासनिक देरी के कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है, जिसके चलते बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारी एकजुट हुए।

अधीक्षण यंत्री को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन 

कर्मचारियों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, भोपाल मंडल कार्यालय के अधीक्षण यंत्री श्री सुनील चतुर्वेदी से मुलाकात की और उन्हें पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान हुई चर्चा के बाद, अधीक्षण यंत्री ने संगठन को आश्वासन दिया कि संलग्न मांगपत्र के अनुसार समस्याओं का निराकरण करने के लिए शीघ्र ही निर्देश जारी किए जाएंगे। 

इस अवसर पर कर्मचारी एकता का प्रदर्शन करते हुए संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष श्री व्यास चौबे, कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. देवी सिंह सनोडीया, और भोपाल जिला अध्यक्ष श्री प्रणव खरे शामिल थे। इसके अलावा लाला राम रैकवार, दिनेश शिवहरे, बादशाह खान, कादीर खान, कुंजीलाल यादव और रमेश राणा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रदेश प्रवक्ता शोएब सिद्दीकी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यदि विभाग द्वारा जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कर्मचारी अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!