भोपाल समाचार रेल यात्रियों के लिए: खातीपुरा एवं जोधपुर एक्सप्रेस में कोच संरचना में परिवर्तन

Updesh Awasthee
भोपाल, 24 अगस्त 2026
: रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, बेहतर यात्री सेवाओं तथा विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध सीटों की मांग को ध्यान में रखते हुए 02 जोड़ी रेलसेवाओं की कोच संरचना में परिवर्तन किया जा रहा है। परिवर्तित कोच संरचना संबंधित प्रारंभिक स्टेशनों से निर्धारित तिथियों से प्रभावी होगी।

1. खातीपुरा-भोपाल-खातीपुरा रेलसेवा

गाड़ी संख्या 19712/19711 खातीपुरा–भोपाल–खातीपुरा में खातीपुरा से दिनांक 16 नवंबर 2026 से तथा भोपाल से दिनांक 17 नवंबर 2026 से परिवर्तित कोच संरचना लागू होगी।
कोच संरचना: 01 फर्स्ट एसी + 02 सेकण्ड एसी + 05 थर्ड एसी + 02 थर्ड एसी इकोनॉमी + 06 द्वितीय शयनयान + 04 साधारण श्रेणी + 02 पॉवरकार = कुल 22 कोच।

2. जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा

गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर–भोपाल–जोधपुर में जोधपुर से दिनांक 01 नवंबर 2026 से तथा भोपाल से दिनांक 02 नवंबर 2026 से परिवर्तित कोच संरचना लागू होगी।
कोच संरचना: 01 सेकण्ड एसी + 03 थर्ड एसी + 02 थर्ड एसी इकोनॉमी + 06 द्वितीय शयनयान + 04 साधारण श्रेणी + 01 पॉवरकार + 01 गार्ड कोच = कुल 18 कोच।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं विभिन्न श्रेणियों में यात्रा की मांग को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर रेलसेवाओं की कोच संरचना में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जाता है। इन बदलावों से यात्रियों को अपनी आवश्यकता एवं सुविधा के अनुरूप विभिन्न श्रेणियों में यात्रा के अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा की योजना बनाते समय संबंधित रेलसेवा की अद्यतन कोच संरचना एवं सीट उपलब्धता की जानकारी रेलवे की अधिकृत यात्री सेवा प्रणालियों से प्राप्त कर लें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!