सतना, 8 जुलाई 2026: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह ने राइफल लेकर घूमने वाले सब इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हुए थे और बताया गया कि सब इंजीनियर स्थल निरीक्षण करने और क्वालिटी चेक करने के लिए भी राइफल लेकर जाते हैं। इसके अलावा भी उनके खिलाफ का ही शिकायतें थी।
Sub Engineer Suspended in Satna After Gun Incident, Departmental Probe Ordered
सब इंजीनियर का नाम सतीश समेले है। श्री सतीश, जनपद पंचायत मझगवां में सब इंजीनियर के पद पर हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक फोटो वायरल हुआ था जिसमें वह राइफल लेकर कंस्ट्रक्शन साइट पर खड़े हुए हैं। इस फोटो पर कई तरह के कमेंट आए थे। कुछ लोगों का कहना था कि वह आत्म रक्षा के लिए राइफल लेकर घूम रहे हैं, कुछ लोगों ने इसके लिए कानून और व्यवस्था को टारगेट पर लिया और यहां तक कहा कि मध्य प्रदेश में अपराधियों का खौफ इतना बढ़ गया है कि सरकारी कर्मचारियों को हथियार लेकर घूमना पड़ रहा है। जबकि कुछ लोगों का कहना था कि सब इंजीनियर साहब दहशत फैलाने के लिए राइफल लेकर घूमते हैं ताकि कोई उनके खिलाफ शिकायत ना करे।
फोटो वायरल होने के बाद उनको कारण बताओं नोटिस दिया गया था। सब इंजीनियर सतीश ने निर्धारित समय में कारण बताओं नोटिस का जवाब भी दिया परंतु उनके जवाब को संतोषजनक नहीं मानते हुए निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अपर जिला दंडाधिकारी सतना को जांच अधिकारी बनाया गया है। यह निलंबन केवल हथियार लेकर घूमने के कारण नहीं किया गया है बल्कि चार पेज के सस्पेंशन ऑर्डर में उनके खिलाफ कई शिकायतों को दर्ज किया गया है जिनकी विभागीय जांच होगी।

.webp)