मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा में सहायक संचालकों की प्रमोशन लिस्ट

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 12 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा आज रविवार को छुट्टी के दिन सहायक संचालकों की प्रमोशन लिस्ट जारी की गई है। इसमें कुछ चुनिंदा अधिकारियों को प्रमोट किया गया है। लिस्ट इस प्रकार है:- 

एमपी स्कूल शिक्षा सहायक संचालक से उप संचालक प्रमोशन

  • श्री मोहन सिंह टटेरे: लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल। 
  • श्री पृथ्वी पाल सिंह: कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग। 
  • श्री अंजनी त्रिपाठी: लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल। 
  • श्री अभय कुमार सिंह तोमर: प्रभारी प्राचार्य शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय देवास। 
  • डॉ महेश प्रसाद जैन: लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल। 
  • श्री महेश कुमार त्रिपाठी: लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल। 

उल्लेखनीय की यह सभी प्रमोशन सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग सरकार की विशेष अनुमति याचिका और हाईकोर्ट में पेंडिंग प्रमोशन में आरक्षण मामले के आदेशों के अध्याधीन हैं। मतलब यदि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट से नेगेटिव आर्डर जारी हुआ तो यह प्रमोशन वापस ले लिए जाएंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!