भोपाल के वेंडर्स ने ट्रेन के अंदर कैटरिंग स्टाफ के तीन कर्मचारियों पर चाकू से हमला किया

Updesh Awasthee
भोपाल, 12 जुलाई 2026:
भ्रष्टाचार का गठबंधन अंत में घातक ही होता है। गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस में भोपाल के दो वेंडर्स ने ट्रेन के कैटरिंग स्टाफ के तीन कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात भोपाल के भदभदा और सूखी सेवनिया स्टेशन के बीच हुई। 

Bhopal Vendors Allegedly Stab Three Catering Staff Members Inside Moving Train

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र खटीक और अंकित सुपारी को अब घटना के बाद अवैध वेंडर बताया जा रहा है। ट्रेन के अंदर उनकी कैटरिंग स्टाफ के साथ लड़ाई हुई। दोनों आरोपियों ने चाकू निकाल लिए। कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में विजय कुमार, आनंद कुमार और किशन गंभीर रूप से घायल हो गए। कर्मचारियों के सिर, गले, सीने, पेट और पीठ पर चाकू के कई निशान है। इनमें विजय कुमार की हालत सबसे गंभीर बताई जा रही है। वारदात शनिवार की है, लेकिन वीडियो रविवार को सामने आया है।जीआरपी भोपाल थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

लड़ाई अवैध फूड सप्लाई को लेकर हुई थी

बताया गया है कि यह लड़ाई अवैध फूड सप्लाई को लेकर हुई थी। रेलवे में एक संगठित भ्रष्टाचार के तहत प्राइवेट वेंडर्स को ट्रेन के अंदर फूड प्रोडक्ट्स बेचने की अनुमति दी जाती है। इसके बदले में उनसे नगद रिश्वत ली जाती है। अब जब कोई रिश्वत देकर अपना सामान बेचने के लिए ट्रेन के अंदर आएगा तो स्वाभाविक है उसका टारगेट ज्यादा से ज्यादा सामान बेचना होगा। यदि रेलवे का कैटरिंग स्टाफ, पैंट्री कर में बने हुए फूड प्रोडक्ट्स बेचेगा तो, उनका बिजनेस प्रभावित होगा, और यदि कोई अवैध धंधे के बीच में आएगा तो हमेशा से वही होता है जो इस घटना में हुआ है। 

कर्मचारियों पर हमले के लिए प्रत्यक्ष और कानूनी तौर पर तो केवल वही दोनों हमलावर जिम्मेदार हैं लेकिन घटना के लिए और इस प्रकार की सभी घटनाओं के लिए रेलवे के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। वह अधिकारी जिम्मेदार है जिसने रिश्वत लेकर इनको ट्रेन में अवैध वेंडिंग करने की अनुमति दी है। समस्या यह है कि केवल अपराधी घटना की जांच की जा रही है। भ्रष्टाचार की जांच ही नहीं की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!