भोपाल समाचार, 25 जुलाई 2026: मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 24 जुलाई शुक्रवार की तारीख में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की एक तबादला सूची जारी की गई है। GAD द्वारा आईएएस अधिकारियों की यह ट्रांसफर लिस्ट दिनांक 25 जुलाई शनिवार को सर्कुलेट की गई। इसमें मुख्य रूप से मंत्रालय के अधिकारियों के विभागों में परिवर्तन किया गया है। लेकिन रतलाम, अनूपपुर, शहडोल, खरगोन, मंदसौर एवं आगर मालवा जिले में कलेक्टर भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची
श्री के.सी. गुप्ता (1992): अपर मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा कृषि उत्पादन आयुक्त, मध्य प्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) से कृषि उत्पादन आयुक्त, मध्य प्रदेश तथा अपर मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग एवं अपर मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
श्री सचिन सिन्हा (1995): महानिदेशक, आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल से अपर मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (यह पद अध्यक्ष, राजस्व मण्डल के समकक्ष घोषित किया गया है)।
श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह (1997): प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, आनंद विभाग (अतिरिक्त प्रभार) से प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, वन विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
श्री संदीप यादव (2000): प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, वन विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, प्रवासी भारतीय विभाग (अतिरिक्त प्रभार) से प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, प्रवासी भारतीय विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
श्री जॉन किंग्सली ए.आर. (2004): सचिव, मध्य प्रदेश शासन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा सचिव, मध्य प्रदेश शासन, नर्मदा घाटी विकास विभाग तथा संचालक (पुनर्वास), नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, भोपाल तथा सचिव, मध्य प्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) से सचिव, मध्य प्रदेश शासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाडे (2006): आयुक्त, इन्दौर संभाग, इन्दौर तथा आयुक्त (फील्ड), नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इन्दौर (अतिरिक्त प्रभार) से सचिव, मुख्यमंत्री।
श्री भास्कर लक्षकार (2010): आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मध्य प्रदेश, भोपाल तथा सचिव, मध्य प्रदेश शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) से आयुक्त, इन्दौर संभाग, इन्दौर तथा आयुक्त (फील्ड), नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इन्दौर का अतिरिक्त प्रभार।
श्री अजय कटेसरिया (2012): अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग तथा संचालक, कर्मचारी चयन मण्डल, मध्य प्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से कलेक्टर, जिला रतलाम।
श्री कुमार पुरुषोत्तम (2012): प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह-आयुक्त, मण्डी, मध्य प्रदेश, भोपाल से अपर सचिव, मुख्यमंत्री एवं प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह-आयुक्त, मण्डी, मध्य प्रदेश, भोपाल।
श्री रत्नाकर झा (2012): अपर आयुक्त (राजस्व), उज्जैन संभाग, उज्जैन से कलेक्टर, जिला अनूपपुर।
श्री केदार सिंह (2012): कलेक्टर, जिला शहडोल से अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग।
श्री हर्षल पंचोली (2015): कलेक्टर, जिला अनूपपुर से कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल।
सुश्री अदिति गर्ग (2015): कलेक्टर, जिला मंदसौर से वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मध्य प्रदेश, भोपाल तथा अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
श्रीमती प्रीति यादव (2016): कलेक्टर, जिला आगर मालवा से कार्यकारी संचालक, मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम, इन्दौर (यह पद उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन के समकक्ष घोषित किया गया है)।
सुश्री मिशा सिंह (2016): कलेक्टर, जिला रतलाम से कलेक्टर, जिला शहडोल।
श्री गुरु प्रसाद (2017): उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय से कलेक्टर, जिला खरगोन।
श्री दिव्यांक सिंह (2017): अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल से कलेक्टर, जिला मंदसौर।
डॉ. शेर सिंह मीना (2017): आयुक्त, नगर पालिक निगम, सतना तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी, सतना (अतिरिक्त प्रभार) से कलेक्टर, जिला आगर मालवा।
श्री सिद्धार्थ जैन (2018): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, इन्दौर से उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय।
श्री हिमांशु प्रजापति (2019): कार्यकारी संचालक, मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम, इन्दौर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, इन्दौर।
अन्य महत्वपूर्ण प्रभार:
श्री नीरज मंडलोई (1993): अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री तथा अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में से, उन्हें ऊर्जा विभाग के प्रभार से मुक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
श्री मनीष सिंह (1997): प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
डॉ. ई. रमेश कुमार (1999): प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग तथा राहत आयुक्त एवं प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को उपाध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक, नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड एवं वि.क.अ.-सह-सदस्य (पुनर्वास), नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रभार से मुक्ति: श्री सचिन सिन्हा द्वारा पदभार ग्रहण करने पर श्री मनीष सिंह को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इसी प्रकार, श्री हर्षल पंचोली के पदभार ग्रहण करने पर श्री सुधीर कुमार कोचर (2014) को पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
यह आदेश राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा जारी किया गया है।





