अनूपपुर, 25 जुलाई 2026: मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा 24 जुलाई 2026 को जारी आदेश क्रमांक ई-1/110/2026/5/एक के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले एवं नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में अनूपपुर के कलेक्टर भी बदल गए हैं। पढ़िए वेद शर्मा की न्यूज़ रिपोर्ट:-
अनूपपुर के नए कलेक्टर रत्नाकर झा कौन है
इस आदेश के तहत 2012 बैच के IAS अधिकारी श्री रत्नाकर झा को जिला अनूपपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। श्री झा इससे पहले उज्जैन संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) के पद पर कार्यरत थे। वहीं, अनूपपुर के निवर्तमान कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली (2015 बैच IAS) का तबादला करते हुए उन्हें कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (EPCO), भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के प्रशासनिक और विकास कार्यों को नई दिशा देने के उद्देश्य से यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्री रत्नाकर झा के प्रशासनिक अनुभव से जिले में सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
निवर्तमान कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली जी को अनूपपुर जिले में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं योगदान को हमेशा अनूपपुर याद रखेगा और उनके सफलतम कार्यकाल के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

.webp)