पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे को देखते ही गिरफ्तार करने के आदेश

Updesh Awasthee
भोपाल, 7 जुलाई 2026:
ग्वालियर की स्पेशल एससी एसटी कोर्ट में मध्य प्रदेश पुलिस को आदेश दिया है कि दिनेश लोधी जो की पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का बेटा है, वह जहां कहीं में मिले उसको देखते ही गिरफ्तार करें। उसका पता लगाने के लिए जनता से मदद मांगे, इनाम घोषित करें और नियम के अनुसार आगे की कार्रवाई करें। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि यदि दिनेश लोधी ने सरेंडर नहीं किया तो उनकी संपत्ति कुर्की के आदेश जारी हो जाएंगे। 

Pichhore MLA Pritam Lodhi’s Son Faces ‘Arrest on Sight’ Orders, Police Launch Search

पुलिस रिकॉर्ड में दिनेश लोधी उम्र 40 वर्ष निवासी जलालपुर के खिलाफ ग्वालियर के पुरानी छावनी थाने में एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार जब वह मामले में प्रस्तुत नहीं हुआ तो 28 दिसंबर 2023 को उसके खिलाफ पहली बार गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। लेकिन दिनेश लोधी इसके बाद भी ना तो स्वयं उपस्थित हुआ और नहीं ग्वालियर पुलिस ने उसे पकड़कर कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया। हालांकि दिनेश लोधी लगातार पब्लिक के बीच में बना रहा। वह करेरा और पिछोर में सक्रिय है। विदेश यात्राएं कर रहा है और झांसी उत्तर प्रदेश में भी उसका ठिकाना है लेकिन ग्वालियर पुलिस का कहना है कि दिनेश लोधी उनको कहीं पर भी नहीं मिल रहा है। 

Arrest Orders Issued Against Pritam Lodhi’s Son Dinesh Lodhi

गुरुवार दिनांक 9 जुलाई 2026 को पुरानी छावनी थाने के प्रधान आरक्षक संजय द्विवेदी ने कोर्ट में अदम तामील वारंट और तस्दीक पंचनामा पेश किया, जिसके आधार पर अदालत ने उसे गुरुवार को फरार घोषित कर स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया। 

दिनेश लोधी के फरार घोषित हो जाने से क्या होगा

एक तरफ कानूनी कार्रवाई होती है और दूसरी तरफ पॉलीटिकल प्रेशर और कुछ पॉलिटिकल एंगल भी होते हैं। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी अपने बेटे दिनेश लोधी को करैरा विधानसभा से चुनाव लड़वाना चाहते हैं। जब करैरा पुलिस से विवाद हुआ था तब श्री प्रीतम लोधी ने खुद कहा था कि वह करैरा चुनाव लड़ेगा। परमानेंट वारंट जारी हो जाने से दिनेश लोधी कभी चुनाव नहीं लड़ पाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, दिनेश लोधी पिछोर में अपने पिता का प्रचार भी नहीं कर पाएगा, यहां तक की आज के बाद किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाएगा क्योंकि परमानेंट वारंट के नियमों के अनुसार पूरी मध्य प्रदेश पुलिस को इसकी सूचना दी जाएगी और बताया जाएगा कि कोर्ट का आदेश है, दिनेश लोधी जहां कहीं भी देख उसे गिरफ्तार करो।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!