नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026: पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस ने भारत की राजधानी दिल्ली से एक करोड़पति कारोबारी महेंद्र कुमार गोयनका को गिरफ्तार कर लिया है। 1000 करोड़ की गड़बड़ी का मामला बताया गया है। यह भी बताया गया है कि श्री महेंद्र कुमार गोयनका ने इस मामले में अपनी अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट तक ट्राई किया था। पुलिस ने उनको गिरफ्तारी से बचने के लिए पूरा मौका दिया था। पुलिस रिकॉर्ड में पिछले 1 साल से फरार चल रहे थे।
महेंद्र कुमार गोयनका की किस मामले में गिरफ्तारी हुई है?
मध्य प्रदेश के कटनी में एक पाठक परिवार है। यह करोड़पति कारोबारी परिवार है। इस परिवार के एक सदस्य श्री संजय पाठक राजनीति में है। पहले कांग्रेस पार्टी में थे और अब भाजपा में हैं। राघवगढ़ सीट से विधायक हैं। आरोप है कि गोयनका ने पाठक के परिवार की कंपनी यूरो प्रतीक इस्पात (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में फर्जी हस्ताक्षर, जाली दस्तावेज और कंपनी रिकॉर्ड में कथित बदलाव कर संपत्तियों और वित्तीय कामकाज पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से क्या कनेक्शन
इस मामले का पीड़ित पक्ष पाठक परिवार मध्य प्रदेश के कटनी का रहने वाला है जबकि श्री महेंद्र कुमार गोयनका मूल रूप से अनूपपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। यूरो प्रतीक का रजिस्टर्ड ऑफिस कोलकाता में है। इसलिए कंपनी के प्रतिनिधि हरनीत लांबा की शिकायत पर यह केस कोलकाता में दर्ज हुआ था। पश्चिम बंगाल में बैठक परिवार और महेंद्र कुमार गोयनका का इंडिविजुअल बिजनेस भी है। श्री महेंद्र कुमार गोयनका ने रायपुर छत्तीसगढ़ को अपना बेस बनाया है। सबसे ज्यादा कारोबार छत्तीसगढ़ में ही है और यहीं पर उनकी प्रतिष्ठा भी है।
डॉक्यूमेंट के अनुसार कोलकाता पुलिस अगस्त 2025 से मप्र, छत्तीसगढ़ और बंगाल में गोयनका की तलाश कर रही थी। इस दौरान मप्र व छत्तीसगढ़ में दबिश दी गई, लेकिन महेंद्र गोयनका पकड़ में नहीं आ सका। अब एक साल बाद गिरफ्तारी हो पाई है।
Mahendra Kumar Goenka's Profile and Shareholding Details
- RENAISSANCE MINING AND MINERAL PRIVATE LIMITED: Director 06-Mar-2013
- TIRUPATI GEMS PRIVATE LIMITED: Director 01-Sep-2016
- NISARG ISPAT PRIVATE LIMITED: Individual Promoter 05-Nov-2020
- NISARG ISPAT PRIVATE LIMITED: Director 05-Nov-2020
- NISARG INTERNATIONAL PRIVATE LIMITED: Individual Promoter 27-May-2022
- ZP ORES PRIVATE LIMITED: Director 22-Apr-2023
- FERRENO MINERALS PRIVATE LIMITED: Individual Subscriber 27-Aug-2024

.webp)