भोपाल, 26 जुलाई 2026: लघु उद्योग भारती, मध्य प्रदेश द्वारा सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी 3 अक्टूबर को “उद्यम समागम 2026” का आयोजन इंदौर में किया जा रहा है। उद्यम समागम 2026 की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक आज 26 जुलाई को भोपाल में लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय उद्धम सेतु में रखी गई हैं।
Laghu Udyog Bharati Holds State Executive Meeting Ahead of Udyam Samagam 2026
जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी ने बताया कि बैठक में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र जी की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि 3 अक्टूबर 2026 को इंदौर उद्यम समागम 2026 आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश भर से 3000 उद्योगपति शामिल होंगे..इस भव्य उद्योग समागम उद्योग जगत को व्यापार विस्तार, नवाचार और नेटवर्किंग का साझा मंच प्रदान करेगा। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के उद्यमी भाग लेंगे।
उद्यम समागम 2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मप्र के प्रभारी ताराचंद जी गोयल,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र जी गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा जी,महामन्त्री अरुण सोनी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अतीत अग्रवाल सहित प्रदेश के तीनों अंचलों की महिला एवं पुरुष इकाई के अध्यक्ष, महामन्त्री सहित सभी पदाधिकारी शामिल हुए। रिपोर्ट: प्रवीण चित्रांश, मीडिया प्रभारी।

