CPI Sir, 100% उपस्थित और रिजल्ट वाले अतिथि शिक्षकों को बचाइए - Khula Khat

Updesh Awasthee
आयुक्त महोदय
, सादर निवेदन है कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से ऐसे अतिथि शिक्षकों को कार्य से पृथक किए जाने का निर्णय लिया गया है जिनकी उपस्थिति 90% से कम तथा परीक्षा परिणाम 30% से कम रहा है। यह निर्णय शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इसी आधार पर यह अपेक्षा भी स्वाभाविक है कि जिन अतिथि शिक्षकों ने पूरे शैक्षणिक सत्र में 100% उपस्थिति दर्ज कराई तथा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं, उन्हें भी उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन एवं समर्पण के आधार पर उचित सम्मान मिलना चाहिए।

दुर्भाग्यवश ऐसे अनेक अतिथि शिक्षक केवल नियमित शिक्षकों के स्थानांतरण के कारण कार्यमुक्त हो गए हैं। उनका कार्यमुक्त होना उनके प्रदर्शन की कमी के कारण नहीं, बल्कि एक प्रशासनिक प्रक्रिया का परिणाम है। इसलिए उन्हें अन्य अभ्यर्थियों के समान नहीं माना जाना चाहिए।

अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि आगामी अतिथि शिक्षक काउंसलिंग में ट्रांसफर के कारण कार्यमुक्त हुए 100% उपस्थिति एवं उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम देने वाले अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता प्रदान करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएँ। इससे एक ओर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं दूसरी ओर वर्षों से उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले अतिथि शिक्षकों के साथ न्याय भी होगा।

आशा है कि आप इस न्यायसंगत एवं शिक्षा हितैषी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर हजारों अनुभवी अतिथि शिक्षकों को राहत प्रदान करेंगे।

सादर, राजेंद्र शर्मा एवं समस्त प्रभावित अतिथि शिक्षक, मध्यप्रदेश

अस्वीकरण: खुला-खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। पत्र लेखक के विचार उसके निजी होते हैं। यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!