इंदौर, 20 जुलाई 2026: मध्य प्रदेश में किसानों की जमीनों के अधिग्रहण के खिलाफ जीवन सिंह शेरपुर के करणी सेना परिवार के किसानों की ट्रैक्टर रैली आज इंदौर से भोपाल के लिए शुरू हुई। इंदौर में ही पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को रोक लिया और उनके ऊपर पानी की बंदूक से हमला कर दिया। अंग्रेजी में इसको वाटर कैनन कहते हैं।
करणी सेना परिवार के मुखिया श्री जीवन सिंह शेरपुर पिछले कुछ दिनों से किसानों के मुद्दे उठा रहे हैं। दिनांक 19 जुलाई को शाम 4:32 बजे उन्होंने एक वीडियो जारी करके किसान ट्रैक्टर रैली का ऐलान किया। आज इंदौर से सैकड़ो ट्रैक्टर भोपाल के लिए रवाना होने एकत्रित हुए। दूसरी तरफ पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली थी। बैरिकेट्स लगाकर रैली को रोक दिया गया। भोपाल में विधानसभा सत्र के चलते किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। जब पुलिस के अनुरोध पर ट्रैक्टर रैली को स्थगित नहीं किया गया तो पुलिस ने प्रदर्शन कार्यों पर पानी की बौछार करके, उनको डिस्टर्ब करने और घर वापस भेजने की कोशिश की।इस दौरान आंसू गैस की गोले भी छोड़े गए। इस दौरान कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। जीवन सिंह की गिरफ्तारी के बारे में कोई समाचार नहीं है।

.webp)