रतलाम, 19 जुलाई 2026: इंस्टाग्राम की REEL देखकर लाइफ के डिसीजन लेने वाली Gen Z पीढ़ी को यह नहीं पता कि रियल लाइफ REEL की तरह नहीं होती जो स्क्रोल करने के बाद वापस नहीं आएगी। एक Gen Z लड़की ने बीमार पति को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। जब यह जानकारी कोर्ट को मिली तो इंस्टाग्राम वाली Gen Z Girl के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया। 7 साल जेल की सजा का प्रावधान है।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई लव स्टोरी, REEL की शॉकिंग निकली
रतलाम की राजस्व कॉलोनी के रहने वाले आकाश जाट की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए रतलाम की ही साक्षी नकुम से हुई थी। 6 महीने की दोस्ती के बाद दोनों ने 20 नवंबर 2022 को इंदौर के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शुरुआत में परिवारों ने विरोध किया, लेकिन बाद में वे मान गए। 13 दिसंबर 2022 को पूरे रीति-रिवाजों के साथ रतलाम में दोबारा शादी की गई।
कहा- तुम तो कल मर जाओगे, मेरा क्या होगा?
शादी के महज चार महीने बाद आकाश की तबीयत बिगड़ने लगी। वडोदरा (गुजरात) में जांच के दौरान 10 अप्रैल 2023 को पता चला कि आकाश को सांस नली का कैंसर (Trachea Cancer) है। आकाश का कहना है कि कैंसर का पता चलते ही साक्षी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। उसने साथ निभाने के बजाय दूरी बना ली और कहा- तुम तो कल मर जाओगे, मेरा क्या होगा? आकाश जब अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा था, तब साक्षी ने महिला थाने में उसके खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करा दी। हालांकि, मेडिकल रिकॉर्ड पेश करने पर पुलिस ने आकाश पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद साक्षी ने फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी।
कैंसर से पीड़ित पति पर झूठे आरोप लगाए
तलाक का मामला अभी कोर्ट में लंबित ही था और दोनों कानूनी रूप से पति-पत्नी थे, इसी बीच 10 जून 2024 को साक्षी ने छतरपुर के एक युवक से दूसरी शादी कर ली। इस शादी से उन्हें एक बेटी भी हुई। जब आकाश को इस बात की जानकारी मिली तो उसने सबूत जुटाकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 18 अप्रैल 2026 को फैमिली कोर्ट ने साक्षी की तलाक की अर्जी को पूरी तरह खारिज कर दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा- पत्नी ने दावा किया था कि उसे अप्रैल 2023 में घर से निकाल दिया गया था, लेकिन रिकॉर्ड के अनुसार, नवंबर 2023 में वह अपने पिता के साथ मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के सामने शादी का सर्टिफिकेट साइन करने गई थी। कोर्ट ने माना कि जब पति कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहा हो तो उसे प्रताड़ित करने या घर से निकालने के आरोप परिस्थितियों से मेल नहीं खाते।
कोर्ट के नोटिस पर भी हाजिर नहीं हुई
पहली शादी के रहते दूसरी शादी करने पर आकाश ने अपने वकील रजनीश शर्मा के माध्यम से जेएमएफसी (JMFC) कोर्ट में आपराधिक परिवाद दायर किया। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर साक्षी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 82(1) (बिना तलाक दूसरी शादी करना) के तहत केस दर्ज किया। कोर्ट से बार-बार समन भेजने के बावजूद साक्षी पेशी पर नहीं गई। लगातार अनुपस्थिति के कारण अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है और 25 जुलाई 2026 को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। Second Marriage Lands Gen Z Woman in Legal Trouble, Arrest Warrant Issued.

.webp)
.webp)