भोपाल की महिला, अधिकारी बनते ही बदल गई, पति को छोड़ दिया

Updesh Awasthee
भोपाल, 21 जुलाई 2026:
एक बार फिर वैसे ही कहानी सामने आई है लेकिन यह कहानी थोड़ी पुरानी है। सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर की पत्नी जब तक हाउसवाइफ थी, तब तक उससे बड़ा प्यार करती थी, लेकिन जैसे ही बड़ी अधिकारी बनी, पति से अलग हो गई। शादी के 20 साल बाद महिला अधिकारी ने अपने प्रोफेसर पति से महिला आयोग के माध्यम से तलाक मांगा है। जबकि पति का कहना है कि मैं तो अपनी पत्नी के साथ उसके घर में हाउस हस्बैंड बनकर रहने को तैयार हूं। 

Bhopal Woman's Life Takes a Dramatic Turn After Becoming an Officer, Husband Alleges Abandonment

भोपाल के एक सरकारी विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर पदस्थ एक महिला अधिकारी द्वारा, राज्य महिला आयोग को शिकायत की गई थी। महिला अधिकारी ने अपने पति के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और इसी शिकायत में उन्होंने तलाक की मांग भी की। महिला आयोग में निर्धारित तारीख पर जब सुनवाई शुरू हुई तो महिला अधिकारी उपस्थित नहीं हुई लेकिन पतिदेव, जो एक सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर भी हैं, उपस्थित हुए और उन्होंने पूरी कहानी सुनाई। प्रोफेसर साहब ने बताया कि, हम दोनों के बीच में रिश्ते में कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन जब वह मुझे बड़ी अधिकारी बन गई तो बिना कुछ कहे मुझे छोड़ कर चली गई और बेटे को भी साथ ले गई।

तब से आज तक मैं सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं आज भी अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूं। यदि वह चाहे तो मैं उसके साथ उसके मायके में रहने को तैयार हूं। प्रोफेसर साहब ने बताया कि मेरी मां को पैरालिसिस का दूसरा अटैक आ चुका है। हम दोनों का ही पहली शादी से तलाक हो चुका है और हम दोनों एक दूसरे की जीवन में पहली शादी टूटने के बाद आए हैं। अब दोबारा तलाक लेकर इस उम्र में जीवन कैसे बीतेगा। पति ने बताया कि मैं तो इसी उम्मीद से आया था कि, यहां पर जब पत्नी से मुलाकात होगी तो, शायद मेरी स्थिति को समझ पाएगी, लेकिन वह नहीं आई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!