भोपाल, 21 जुलाई 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नागरिकों को सावधान हो जाने की आवश्यकता है, क्योंकि भोपाल में चड्डी बनियान गैंग आ गया है। यह गैंग ना तो सीसीटीवी कैमरे से डरता है और ना ही सिक्योरिटी गार्ड की परवाह करता है। अच्छे से अच्छे ताले को बिस्किट की तरह तोड़ देते हैं। केवल तेज लाइट और हथियार ही इनको रोक सकते हैं।
चड्डी बनियान गैंग की पहली वारदात
राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित नर्मदापुरम रोड के IPS स्कूल में चड्डी-बनियान गैंग ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश स्कूल परिसर में घुसे, एक के बाद एक कई कार्यालयों के ताले तोड़े और प्रिंसिपल कार्यालय में रखी दो दिन की फीस के 3 लाख 92 हजार 280 रुपए चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
चिंता की बात: गैंग खुला घूम रही है
इस मामले में सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि, चड्डी बनियान गैंग भोपाल में खुला घूम रही है। जब वह स्कूल में चोरी करने के लिए आए, तो सड़क पर पेट्रोलिंग करती हुई पुलिस होनी चाहिए थी, लेकिन नहीं थी। स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार, स्कूल में चार सिक्योरिटी गार्डों की नाइट ड्यूटी थी लेकिन किसी को कुछ नहीं पता। इसका मतलब हुआ कि भोपाल पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड के भरोसे रात को आराम से नहीं सो सकते। जब तक यह गैंग पकड़ी नहीं जाती तब तक जनता को अपनी सुरक्षा का इंतजाम खुद करना पड़ेगा।

.webp)