BHOPAL में डॉक्टर महेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज, डिजिटल मीडिया से हुआ खुलासा

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 15 जुलाई 2026
: एक बार फिर डिजिटल पत्रकारों की सक्रियता के कारण एक ऐसे मामले का खुलासा हो गया, जिसको शासन प्रशासन पिछले कई सालों से पकड़ नहीं पाया था और शायद आने वाले कई सालों तक पकड़ भी नहीं पाता। डिजिटल पत्रकारों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई खबरों के कारण एक ऐसे डॉक्टर के खिलाफ आपराधिक मामला बन गया जो एक साथ तीन जिलों में नौकरी कर रहा था। 

Bhopal: FIR Registered Against Dr Mahesh Sharma After Digital Media Exposé

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की शिकायत पर भोपाल की चूनाभट्टी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को रीवा लोकायुक्त की टीम ने शहडोल जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ऊफरी में पदस्थ संविदा मेडिकल अधिकारी महेश चंद शर्मा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।

जब डिजिटल पत्रकारों ने इस खबर को अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया तो मामले का खुलासा हो गया। पता चला कि यही डाक्टर श्योपुर जिले के सहसराम पीएचसी में भी पदस्थ है। मामला यहीं नहीं रुका, बीते सोमवार को खरगोन स्वास्थ्य विभाग ने भी पुष्टि कर दी कि डॉ शर्मा फरवरी 2023 से उनके जिले के सेगांव ब्लाक स्थित केली शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी नौकरी कर रहे हैं।

नाम बदले और इस्तेमाल किए तीन अलग पैन कार्ड

मामला उजागर होने के बाद एनएचएम भोपाल के वरिष्ठ संयुक्त संचालक डा राकेश बोहरे ने चूनाभट्टी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच और एनएचएम के दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि महेश चंद शर्मा ने तीनों जगहों पर नौकरी पाने के लिए अपने नाम और पिता के नाम में सूक्ष्म बदलाव किए थे। यही नहीं, उसने तीन अलग-अलग नंबरों के पैन कार्ड का इस्तेमाल कर शासन की आंखों में धूल झोंकी और तीन अलग-अलग जगहों से अवैध रूप से मानदेय उठाया। चूनाभट्टी पुलिस ने एनएचएम के अधिकारी डा राकेश बोहरे और सलाहकार अमितेश मिश्रा से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब श्योपुर, शहडोल और खरगोन जिलों से आरोपित डाक्टर की पदस्थापना, उपस्थिति और वेतन भुगतान से जुड़े सभी मूल दस्तावेज और रिकार्ड मंगवा रही है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!