भोपाल ट्विशा शर्मा केस अपडेट: सीबीआई जांच में 5 चौंकाने वाले खुलासे

Updesh Awasthee
भोपाल, 3 जून 2026
: भारत में नेशनल मीडिया की हेडलाइंस में रही, मशहूर मॉडल ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत का मामला अब एक बेहद पेचीदा और हाई-प्रोफाइल मिस्ट्री बन चुका है। जिसे शुरुआती दौर में स्थानीय पुलिस एक सामान्य आत्महत्या का मामला मानकर चल रही थी, सीबीआई की एंट्री के बाद उसमें ऐसे चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं जिसने पूरी जांच का रुख ही बदल दिया है। 

Twisha Sharma Case Update: CBI Probe Uncovers New Clues, Investigation Intensifies in Bhopal

मामले की जांच कर रही एजेंसी अब ट्विशा के बैंक खातों, लेन-देन और अन्य गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि किसी भी संवेदनशील मामले में आर्थिक परिस्थितियां कई बार महत्वपूर्ण सुराग छोड़ जाती हैं। इसलिए इस पहलू को भी गंभीरता से देखा जा रहा है। जांच के दौरान एक और तथ्य सामने आया है कि जिस कंपनी में ट्विशा काम कर रहीं थीं, उनके पति समर्थ द्वारा उसी कंपनी में बड़ा इंवेस्टमेंट किया था। मतलब ट्विशा की पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी समर्थ सिंह का पूरा दखल था। 

सीबीआई जांच में चौंकाने वाले खुलासे
​1. ​इस मामले में सबसे बड़ा और नया खुलासा ट्विशा की वित्तीय स्थिति को लेकर हुआ है। जांच में सामने आया है कि ट्विशा को पिछले 6 महीनों से उनकी सैलरी नहीं दी गई थी। एक चमकती-दमकती दुनिया का हिस्सा होने के बावजूद क्या ट्विशा गंभीर आर्थिक तनाव से गुजर रही थीं। सीबीआई अब उनके प्रोफेशनल रिलेशंस और फाइनेंसियल लेन-देन की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

​2. ​सैलरी न मिलने के इस आर्थिक एंगल में एक और नया मोड़ तब आया, जब जांचकर्ताओं को पता चला कि जिस कंपनी में  ट्विशा नौकरी कर रहीं थीं,, उसमें उनके पति द्वारा भी भारी-भरकम इन्वेस्टमेंट किया गया है। अब सीबीआई यह कड़ियां जोड़ने में जुटी है कि इस निवेश और सैलरी रुकने के पीछे का असली गणित क्या था और क्या इसका ट्विशा की मौत से कोई सीधा संबंध है।

​3. जांच पर सबसे बड़ा सवालिया निशान स्थानीय पुलिस की कार्यशैली को लेकर खड़ा हुआ है। फोरेंसिक रिपोर्ट और जांच के दौरान पता चला कि घटनास्थल से बरामद एक बेहद महत्वपूर्ण सबूत को समय पर फोरेंसिक लैब नहीं भेजा गया। बल्कि वह सबूत लगभग दो दिनों 48 घंटे तक एक पुलिस अधिकारी के निजी वाहन में पड़ा रहा। इस लापरवाही ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका को बढ़ा दिया है।

​4. केस में सनसनी तब और बढ़ गई जब एक मुख्य गवाह ने खुद की जान को खतरा बताया। गवाह का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उस पर दबाव बनाया कि वह इस मामले में बयान न दे। गवाह से पूछा गया कि वह इस केस में इतनी दिलचस्पी क्यों ले रहा है इस घटना के बाद गवाहों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

​5. ट्विशा के परिवार ने पहले दिन से ही स्थानीय पुलिस की थ्योरी को खारिज करते हुए इसे हत्या का मामला बताया था। अब CBI ने कमान संभालते ही न सिर्फ घटनास्थल का दोबारा री-क्रिएशन किया है बल्कि डिजिटल फुटप्रिंट्स और पर्सनल रिलेशनशिप्स को भी खंगालना शुरू कर दिया है।

इधर ट्विशा शर्मा के परिवार ने शुरुआत से ही निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि मौत की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें।। परिवार का मानना है कि आर्थिक और पेशेवर पहलुओं की जांच भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी अन्य तथ्यों की पड़ताल।। इस बीच मामले में पहले से सामने आ चुकी फोरेंसिक अनियमितताओं और गवाहों को कथित धमकी दिए जाने के आरोपों ने भी जांच को और संवेदनशील बना दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!