मध्यप्रदेश के सीएम मोहन VB-2047 की यात्रा पर निकले, लोग कहते थे बस अगला चुनाव है आखरी

Updesh Awasthee
भोपाल, 3 जून 2026
: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज विकसित भारत 2047 की यात्रा पर निकल पड़े। पूरे भारत में किसी भी सीएम ने यह विचार भी नहीं किया था और सीएम मोहन ने यात्रा प्रारंभ कर दी। जिक्र तो करना पड़ेगा कि ये वही मोहन यादव हैं, जिन्हे कांग्रेसी पर्ची वाले सीएम कहते थे और राजनीति के कई धुरंधर लम्बे समय तक कहते रहे कि बस अगला चुनाव आखरी है, उसके बाद वापस भेज दिए जाएंगे। 

CM Mohan Yadav Begins VB-2047 Journey

पीएम नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल डीजल बचाने की अपील की थी। तभी से सीएम मोहन ने अपने काफिले में वाहनों की कटौती कर दी थी, परंतु इससे भी काम नहीं चल रहा था इसलिए उन्होंने फैसला ​लिया है कि उनके काफिले में इलेक्ट्रक वाहन चलेंगे। सबसे पहले उन्होंने अपनी गाडी बदली। आज उन्होंने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार में सफर शुरू किया। मंहिद्रा कंपनी के दावे के मुताबिक यह कार एक बार चार्ज करने पर 500 किमी का सफर तय करती है।

सीएम मोहन की कार का नंबर, अर्थ और संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नई कार को MP-02-VB-2047 नंबर लिया है। इस नंबर में VB का अर्थ विकसित भारत जबकि, 2047 को प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य का प्रतीक है। यह कोई दिखवा नहीं है, बल्कि पीएम और सीएम की कदमताल​ का प्रतीक है। सीएम मोहन ने ऐलान किया है कि पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 में मध्यप्रदेश का सर्वाधिक योगदान होगा। सीएम मोहन ने विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश का ऐलान नहीं किया, बल्कि मध्यप्रदेश को विकसित भारत अभियान में मर्ज कर दिया। इसके साथ ही सीएम मोहन ने उनकी समीक्षा करने वालों को एक संदेश भी दे दिया कि, वो कितनी दूर की सोचकर आगे बढ़ रहे हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!