भोपाल, 24 जून 2026: अखिल भारतीय स्तर पर सबसे बड़े नेटवर्क वाले कोचिंग सेंटर्स में से एक फिजिक्स वाला का भोपाल सेंटर फायर ऑडिट में फेल हो गया है। यहां पर फायर सेफ्टी सिस्टम तो था लेकिन इमरजेंसी EXIT में गड़बड़ी थी। मतलब यदि आग लग जाए और फायर सेफ्टी सिस्टम आज को बुझाने में सक्षम ना हो तो कोचिंग में मौजूद सभी बच्चे जिंदा जल जाएंगे। इसलिए कोचिंग सेंटर को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।
इंदौर में 13 कोचिंग सील, भोपाल में 40 को नोटिस
आज इंदौर नगर निगम ने 13 कोचिंग सेंटर सील कर दिए। इस प्रकार लखनऊ की घटना के बाद से लेकर आज तक 150 प्रतिष्ठान सील किए जा चुके हैं। जबकि भोपाल में केवल 40 सेंटर्स को नोटिस दिया गया है। यात्रा लखनऊ की घटना में अब तक 14 विद्यार्थियों की मौत हो चुकी है। फायर सेफ्टी ऑफिसर सौरभ पटेल के नेतृत्व में एक टीम कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक कई संस्थानों में वेंटिलेशन की कमी, इमरजेंसी एग्जिट की अपर्याप्त व्यवस्था और जरूरी दस्तावेजों का अभाव पाया गया। कुछ जगहों पर बाहर लगे बड़े होर्डिंग्स भी वेंटिलेशन में बाधा बन रहे हैं, जिससे आपात स्थिति में खतरा बढ़ सकता है।
Physics Wallah Centre Found Unsafe for Students, Bhopal Authorities Order Sealing After Fire Audit
फायर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए “फिजिक्स वाला” नामक कोचिंग क्लास को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार इस संस्थान में फायर सेफ्टी से जुड़ी कमियां और आवश्यक दस्तावेजों का अभाव पाया गया। विभाग ने संकेत दिए हैं कि अन्य संस्थानों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है।
Physics Wallah इमरजेंसी एग्जिट में गड़बड़ी मिली
निरीक्षण में यह सामने आया कि कई कोचिंग सेंटर्स में फायर सिस्टम लगा हुआ और चालू स्थिति में है। इसके बावजूद वेंटिलेशन और सुरक्षित निकासी मार्गों की कमी को गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। फायर विभाग का कहना है कि केवल उपकरण लगाना पर्याप्त नहीं, बल्कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है।
फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

.webp)