INDORE में 18 कोचिंग, लाइब्रेरी, होटल एवं औद्योगिक भवन सील, अब तक 151

Updesh Awasthee
इंदौर, 24 जून 2026:
आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम इंदौर के फायर विभाग एवं भवन अनुज्ञा शाखा द्वारा लगातार संयुक्त निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। शहर में ऐसे भवनों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है, जहां अग्नि सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं है अथवा स्थापित सुरक्षा उपकरण बंद अथवा अनुपयोगी अवस्था में पाए गए हैं। 

Indore Cracks Down on Unsafe Buildings, 18 More Coaching Centres, Hotels and Industrial Units Sealed

अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा अब तक अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले कुल 151 भवनों को सील करने की कार्रवाई की जा चुकी है। अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह ने बताया कि आज दिनांक 24 जून 2026 को शहर क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरियों की प्राथमिकता के आधार पर जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के आवश्यक उपकरण, फायर फाइटिंग सिस्टम, आपातकालीन निकास व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा मानक निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए। नागरिकों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए निगम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित संस्थानों को सील किया गया तथा आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

आज की कार्रवाई में निम्न संस्थानों एवं भवनों को सील किया गया

  • Champion Coaching & Library
  • CMC Coaching
  • A-1 Banking Classes
  • Sagar Yadav Classes
  • Your Silence Library
  • Winners Institute
  • Excellence Library
  • Swadhyay Library
  • Hotel Aarav
  • Swaraj Library
  • 6 buildings located in the Polo Ground Industrial Area
  • Digital Library
  • Sai Library
  • Sarvagyan Library
  • Vidya Library
  • Infotech Library
  • The Achiever Classes
  • Sanwariya Library

आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं भवन संचालकों द्वारा अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी भवन स्वामियों एवं संस्थान संचालकों से अपील की है कि वे अपने परिसरों में निर्धारित अग्नि सुरक्षा उपकरण एवं व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से स्थापित करें तथा उनका नियमित रखरखाव सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना की स्थिति में जन-धन की हानि को रोका जा सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!