MP Gen Z Update News - कांग्रेस की भड़काई आग पर पनीर पराठे बनाएगी मोहन सरकार

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 28 जून 2026:
वैसे तो मध्य प्रदेश में GenZ का अपना कोई अलग अस्तित्व नहीं है। यहां सारे बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ रहते हैं और पेरेंट्स के तानों, टॉर्चर और पिटाई के साथ बड़े मजे से पराठे खाते हैं, लेकिन जब देश भर में दौर चल रहा है तो थोड़ा बहुत तो मध्य प्रदेश में भी होना चाहिए। इसी उम्मीद के साथ कांग्रेस पार्टी ने "MP Gen Z Movement" की प्लानिंग की है। इसके साथ ही मोहन सरकार ने भी अपनी रणनीति बना ली है। मध्य प्रदेश में राजनीति का आनंद देखिए, कांग्रेस बड़ी मेहनत से जो आग लगाएगी, मोहन सरकार इस पर अपने पनीर पराठे बनाएगी। 

MP Gen Z Movement: कांग्रेस की रणनीति

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने Gen Z को एक साथ जमा करने के लिए बड़ी रणनीति बनाई है। कल, मतलब 27 जून को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने Gen Z को प्रभावित करने के लिए बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें डिजिटल स्क्रीन पर प्रेजेंटेशन दिया गया। काफी रिसर्च के बाद जुटाए गए आंकड़ों को प्रेजेंट करके बताया गया कि, न केवल सरकारी बल्कि प्राइवेट सेक्टर में भी युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही है। सिर्फ इतना ही नहीं, Gen Z को आकर्षित करने के लिए सरकार के सामने मांग रखी गई। ऐसी मांगे जो Gen Z कोई फायदा और सरकार को चिंता की स्थिति बनाएगी। फिर आंदोलन का ऐलान किया गया। इंदौर से भोपाल तक "GenZ Cyclothon" का ऐलान किया गया। यह 14 जुलाई को शुरू होगा और 15 जुलाई को भोपाल पहुंचेगी। यूथ कांग्रेस औरएनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के अलावा इंदौर में MPPSC, SSC, UPSC एवं ESB इत्यादि का विरोध करने वाले कोचिंग सेंटर्स के स्टूडेंट साइकिल पर सवार होकर इंदौर से भोपाल तक आएंगे। इसी प्रकार दिसंबर तक लगातार आंदोलन को आगे बढ़ाया जाता रहेगा। 

Mohan Government Benefit from Congress' Gen Z Movement in Madhya Pradesh

इधर मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने रणनीति बनाई है कि साल 2027 Gen Z के लिए समर्पित होगा। मतलब जुलाई से लेकर दिसंबर तक कांग्रेस पार्टी के बैनर तले Gen Z के आंदोलन का जो भी निष्कर्ष होगा, इसका लाभ मोहन सरकार उठा लेगी। ताबड़तोड़ घोषणाएं की जाएगी, योजनाएं बनाई जाएगी, और इस तरह से अमल किया जाएगा ताकि रिजल्ट तत्काल दिखाई दे। मजे की बात अच्छी की योजनाएं बनाने के लिए, Gen Z की समस्याओं और समाधान का पता लगाने के लिए, मोहन सरकार के अधिकारियों को मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। यह काम जुलाई से दिसंबर तक कांग्रेस पार्टी करेगी। कांग्रेस के आंदोलन का जो भी निष्कर्ष होगा, उसका गरमा गरम फायदा मोहन सरकार उठा लेगी, और 2028 से पहले तक Gen Z के हाथ में डंडा तो वही रहेगा लेकिन झंडा बदल जाएगा। इति।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!