नई दिल्ली, 3 जून 2026: भारत में विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण किया जाता है। इसके मुआवजे को लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बनती है और भूमि अधिग्रहण करने वाली एजेंसी Arbitration and Conciliation Act की जानकारी का फायदा उठाते हुए, मुआवजा मांगने वालों को बड़ी आसानी से चुप करवा देती है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 2 जून 2026 को इस प्रकार के मामलों में ऐतिहासिक फैसला दिया है। इसके बाद चुनौती के लिए समय सीमा को लेकर कोई विवाद की स्थिति नहीं बन पाएगी।
Land Acquisition Compensation Dispute, Supreme Court Delivers Landmark Verdict: NHAI vs T. Younis Case
यह मामला कर्नाटक के बेल्लारी जिले में भूमि अधिग्रहण से शुरू हुआ था, जहाँ National Highway Authority of India (NHAI) ने सड़क निर्माण के लिए ज़मीन अधिग्रहित की थी। ज़मीन के बदले दिए जाने वाले मुआवजे को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद एक मध्यस्थ (Arbitrator) ने 3 फरवरी 2022 को मुआवजे की राशि निर्धारित करते हुए एक निर्णय (Arbitral Award) सुनाया। हालांकि, इस निर्णय में कुछ सुधारों की आवश्यकता को देखते हुए NHAI और ज़मीन मालिक, दोनों ने मध्यस्थता और सुलह अधिनियम की धारा 33 के तहत सुधार के लिए आवेदन दायर किए। मुख्य विवाद तब शुरू हुआ जब इन सुधार के आवेदनों के निपटारे के बाद NHAI ने मूल निर्णय को अदालत में चुनौती दी, लेकिन समय सीमा (Limitation Period) को लेकर सवाल खड़े हो गए।
Arbitration and Conciliation Act Section 34:
मध्यस्थता निर्णय को चुनौती देने की समय सीमा क्या है? - कानूनी रूप से, किसी भी मध्यस्थता निर्णय (Arbitral Award) को चुनौती देने के लिए धारा 34 के तहत तीन महीने का समय मिलता है, जिसे विशेष परिस्थितियों में 30 दिन और बढ़ाया जा सकता है। इस मामले में मुख्य कानूनी पेचीदगी यह थी कि क्या यह समय सीमा मूल निर्णय की तारीख से गिनी जाएगी या उस तारीख से जब मध्यस्थ ने सुधार के आवेदन (Section 33 application) को खारिज या स्वीकार किया। How to challenge arbitration award in India जैसे सवालों के बीच, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पहले यह माना था कि यदि सुधार का आवेदन 'सुनने योग्य' (maintainable) नहीं है, तो समय सीमा में कोई छूट नहीं मिलेगी, जिससे NHAI की अपील देरी के कारण खारिज होने की कगार पर थी।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मध्यस्थता कानून की धारा 33 और धारा 34 के बीच क्या संबंध है?
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण दिया है। न्यायालय ने कहा कि Supreme Court judgment on Section 33 and 34 of Arbitration Act के अनुसार, यदि किसी पक्ष ने धारा 33 के तहत सुधार या व्याख्या के लिए औपचारिक रूप से आवेदन किया है, तो धारा 34 के तहत चुनौती देने की समय सीमा उस दिन से शुरू होगी जिस दिन मध्यस्थ उस आवेदन का निपटारा करता है। अदालत ने साफ़ किया कि कानून इस बात में फर्क नहीं करता कि सुधार का आवेदन अंततः स्वीकार हुआ या खारिज, या वह विचार करने योग्य था या नहीं। जब तक मध्यस्थ के पास मामला लंबित है, तब तक उसे चुनौती देने की समय सीमा रुकी रहती है।
आम आदमी के लिए राहत: कानूनी पेचीदगियों से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का स्पष्टीकरण
सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो लंबी कानूनी लड़ाई लड़ते हैं। न्यायालय ने माना कि अगर लोगों को सुधार के आवेदन के दौरान ही मुख्य चुनौती दाखिल करने के लिए मजबूर किया जाएगा, तो इससे एक ही मामले में कई कानूनी कार्यवाहियां (multiplicity of proceedings) शुरू हो जाएंगी और भ्रम की स्थिति पैदा होगी। इस Impact of Supreme Court NHAI judgment on litigants का अर्थ है कि अब आम नागरिकों और संस्थाओं को यह स्पष्टता रहेगी कि मध्यस्थ का अंतिम फैसला आने के बाद ही उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना है। कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि समय सीमा को जानबूझकर टालने के लिए दायर किए गए फर्जी आवेदनों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। रिपोर्ट: उपदेश अवस्थी (पत्रकार एवं विधि सलाहकार)।

.webp)