भोपाल कर्मचारी समाचार: दिनांक 1.6.2026 को राज्य कर्मचारी संघ एवं वाहन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने पी.एच.इ.मंत्री माननीय संपतिया उइके जी से मिलकर विभागीय समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया।
प्रमुख समस्याओं जैसे विभाग का अन्य विभागों में विलीनीकरण कार्यभारित कर्मचारियों की अनुकम्पा नियुक्ति में आ रही कठिनाइयों, सेवा निवृत्त एवं मृत्यु के उपरांत स्वत्वों के शीघ्र भुगतान हेतु निर्देश देने एवं समयमान वेतनमान समय से न होने, परामर्शदात्री की बैठक हर तीन माह में कराने हेतु निर्देश, नियमित स्थापना के डिप्लोमा धारी कर्मचारियों की सीमित परीक्षा आयोजित की जावे ताकि न्यायालय के निर्णय आने पर औपचारिक आदेश जारी किये जा सकें, कार्यभारित सेवा भर्ती नियम 2012 भी बिना कर्मचारी संघों विचार विमर्श या सहमति के जारी किये गये हैं जिसमें कार्यभारित के समस्त पदों को सीधी भर्ती का करने से पदोन्नति के रास्ते हमेशा के लिए बंद करना न्याय संगत नहीं है उनसे आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया। माननीया ने समस्त समस्याओं पर आश्वस्त किया है।
प्रतिनिधी मंडल में खुरशीद सिद्दीकी अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ,डी.के.गौर प्रदेश संयोजक,उवेस अली खान प्रदेश सह संयोजक, मोहम्मद नातिक़ कार्यभारित प्रकोष्ठ प्रमुख, मुरली राजपूत कार्यालय मंत्री, हृदय राम यादव राज्य कर्मचारी संघ एवं वाहन चालक संघ के कलीम खान, दिवाकर तिवारी प्रांताध्यक्ष समयपाल महासंघ शामिल थे। रिपोर्ट शोएब सिद्दीकी।

.webp)