नई दिल्ली, 2 जून 2026: पूर्वोत्तर के अंतर्गत आने वाले असम राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्र सरकार की ओर से पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। राजनीति में इस प्रकार की मुलाकातें तो बहुत होती रहती हैं परंतु इस मुलाकात में एक बात ध्यान देने वाली है कि, श्री सरमा ने श्री सिंधिया को गिफ्ट में एक बंद बॉक्स दिया है, और राजनीति में जब भी कुछ बंद होता है, चर्चाओं का दौर ओपन हो जाता है।
सिंधिया ने सरमा को very dynamic and relentlessly driven मुख्यमंत्री बताया
यह वीडियो केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर जारी किया है। जबकि असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मुलाकात के फोटो जारी किए हैं। फोटो और वीडियो दोनों में लाल रंग का गिफ्ट बॉक्स दिखाई दे रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए श्री सिंधिया ने लिखा है, Always a pleasure to meet my dear friend and the very dynamic and relentlessly driven Chief Minister of Assam, Himanta Biswa Sarma ji. हिंदी में इसका मतलब हुआ - असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जी, जो मेरे प्रिय मित्र हैं और बहुत डायनेमिक व अथक रूप से समर्पित मुख्यमंत्री हैं, से मिलकर हमेशा खुशी मिलती है।Always a pleasure to meet my dear friend and the very dynamic and relentlessly driven Chief Minister of Assam, @himantabiswa ji. pic.twitter.com/PQG0Ihw9wb
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) June 2, 2026
सरमा ने बताया 400 करोड़ से ज्यादा की योजना
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मुलाकात के फोटो जारी करते हुए लिखा कि - Always a pleasure catching up with Shri Jyotiraditya M. Scindia! As Minister for @MDoNER_India (Ministry of DoNER, Government of India : Coordinating all-round Development & Empowerment of North East India) he is on the ground & taking several initiatives to improve livelihoods of the people of North East. In one such initiative, we launched #MissionSenehjori- a ₹400+ cr plan for Assam's Muga silk. हिंदी में इसका मतलब हुआ - श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से मिलकर हमेशा बहुत अच्छा लगता है! @MDoNER_India (DoNER मंत्रालय, भारत सरकार: पूर्वोत्तर भारत के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण का समन्वय) के मंत्री के तौर पर, वे ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और पूर्वोत्तर के लोगों की आजीविका बेहतर बनाने के लिए कई पहल कर रहे हैं। ऐसी ही एक पहल के तहत, हमने #MissionSenehjori लॉन्च किया, जो असम के मूगा सिल्क के लिए ₹400 करोड़ से ज़्यादा की एक योजना है।Always a pleasure catching up with Shri @JM_Scindia! As Minister for @MDoNER_India he is on the ground & taking several initiatives to improve livelihoods of the people of North East.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 2, 2026
In one such initiative, we launched #MissionSenehjori- a ₹400+ cr plan for Assam's Muga silk. pic.twitter.com/KXpDO0u9j6
सरमा द्वारा सिंधिया को दिए गए रेड गिफ्ट बॉक्स का पॉलिटिकल गॉसिप
- श्री सिंधिया द्वारा मूगा सिल्क लॉन्च कार्यक्रम का वीडियो पहले (5:43 बजे) जारी किए रहे। जबकि मुलाकात का वीडियो शाम 6:30 बजे, मतलब लगभग 1 घंटे बाद जारी किया गया।
- श्री सिंधिया द्वारा रेड बॉक्स वाला वीडियो जारी करने के 35 मिनट बाद 7:05 बजे श्री सरमा ने रेडबॉक्स वाला फोटो जारी किया।
- श्री सिंधिया ने श्री सरमा का स्वागत करते हुए उनको पुष्पगुच्छ दिया।
- श्री सरमा ने श्री सिंधिया को एक लाल रंग का बॉक्स दिया, जो गिफ्ट पैकिंग में था।
- वीडियो में श्री सिंधिया ने रेड बॉक्स को बड़ी विनम्रता के साथ स्वीकार किया और फिर वीडियो में कट लग गया। इसके बाद वीडियो में दोनों सोफे पर बैठे हुए दिखाई दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री हैं। असम भारत के पूर्वोत्तर में आता है। श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्वोत्तर के विकास मामलों के केंद्रीय मंत्री हैं। मतलब दोनों के बीच में प्रपोजल, अप्रूवल और सिग्नेचर का रिश्ता भी है।
श्री सिंधिया केवल एक पॉलिटिकल लीडर नहीं बल्कि पॉलिटिकल सेलिब्रिटी भी है। इसलिए स्वाभाविक तौर पर लोग यह जानना चाहते हैं कि 400 करोड़ से ज्यादा की योजना के लॉन्चिंग से पहले श्री सरमा ने श्री सिंधिया को क्या दिया था। उस बॉक्स के अंदर क्या था और श्री सिंधिया ने उस बॉक्स को कैमरे के सामने ओपन क्यों नहीं किया?

.webp)