इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के मेरिट वाले घमंड पर मुख्य सचिव का हमला - News about IAS officer Shivam Verma

Updesh Awasthee
भोपाल, 26 जून 2026:
मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने इस बार कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं इंदौर के कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मेरिट वाले घमंड पर डायरेक्ट अटैक किया। मुख्य सचिव ने कहा कि, आपने यूपीएससी में टॉप किया होगा और इंटेलीजेंट भी होंगे, लेकिन जो एसीएस बताना चाहते हैं वो सुनो। मोबाइल देखकर आंकड़े गिना रहे हो। 

मुख्य सचिव ने सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल की क्लास लगाई

मुख्य सचिव गुरुवार को कलेक्टर-कमिश्नर व एसपी कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। इसमें हेल्थ इंडिकेटर के साथ कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर बात हुई। डीजीपी कैलाश मकवाना भी कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे। मीटिंग में वर्णवाल ने भी सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के जवाब से नाराज होते हुए कहा कि आपके यहां यदि 100 गर्भवती महिलाएं हैं तो 25% को ही दवा मिल रही है। बैनल ने सफाई दी कि इसे दिखवाता हूं। सीएस ने कहा, सवाल सुन नहीं रहे और कुछ भी आंकड़े बताए जा रहे हैं। 

हमने नजर क्या हटाई, तुम टॉप से बॉटम में चले गए

सीएस ने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि बीएनएस के तहत काम करने में मध्य प्रदेश टॉप राज्यों में था, लेकिन अब 22वें नंबर पर पहुंच गया है। नजर क्या हटी, टॉप से नीचे आ गए। यदि चार्जशीट या अन्य काम के लिए कोई वक्त तय है तो उससे 15 दिन पहले काम करने का टार्गेट लेकर चलोगे तो काम समय पर हो जाएगा।

कलेक्टर कमिश्नर को मुख्य सचिव के निर्देश

  • स्कूलों में प्रवेश और ड्रॉप आउट बच्चों के दोबारा प्रवेश की स्थिति फिलहाल ठीक है। इसे 100 फीसदी तक ले जाएं।
  • कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए पूर्व में लगाई गई सीलिंग को शिथिल कर दिया गया।
  • मास्टर प्लान तैयार करने के साथ औद्योगीकरण के लिए निवेश लाने पर काम हो। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव संसाधन के कौशल विकास पर भी ध्यान दो।
  • पीएम गति शक्ति पर निर्माण कार्यों और संपत्ति की मेपिंग चल रही है, कलेक्टर्स सीएम गति शक्ति पर भी प्रदेश के निर्माण कार्यों और समस्त प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी अपडेट करें।
  • सांदीपनि स्कूल भवन के निर्माण के बाद रिक्त हुए स्कूल भवनों में आयुष वैलनेस सेंटर, उप-स्वास्थ्य केंद्र,आगंनवाड़ी आदि चलाओ।

स्कूल और कॉलेज के आसपास ड्रग फ्री जोन

कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि साइबर फ्रॉड जैसी घटनाएं रोकें। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास के क्षेत्र को ड्रग फ्री जोन बनाया जाए। पाक्सो एक्ट के तहत एक माह में चार्जशीट पेश हो। विस्फोटक अधिनियम की शर्तों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्यवाही की जाए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!