भोपाल, 26 जून 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल में आपातकाल के दौरान मिसा एक्ट के तहत जेल में बंद रहे मीसाबंदियों के योगदान को यादगार बनाए रखने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सड़कों, स्कूलों, कॉलेज और पार्कों के नाम बड़े मीसाबंदी नेताओं के नाम से रखे जाएंगे। इसके अलावा भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणा की।
CM Mohan Yadav Announces Major Tribute to MISA Detainees in Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों के तीर्थाटन के लिए एक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत करने की घोषणा की। लोकतंत्र सेनानी प्रदेशभर के रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस में दो दिन नि:शुल्क ठहर सकेंगे। दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों के नाम पर उनके गांव, कस्बों में शिलालेख स्थापित करने के साथ ही स्थानीय पार्क, मार्ग और खेल मैदानों के नाम लोकतंत्र सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे। लोकतंत्र सेनानियों के नि:शुल्क इलाज और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। जो लोकतंत्र सेनानी ताम्रपत्र प्राप्त करने से वंचित हैं, बहुत जल्द उन्हें भी ताम्रपत्र दिए जाएंगे। लोकतंत्र सेनानियों को पूरा सम्मान मिले, यह सुनिश्चित करते हुए प्रदेश के कल्याण के लिए उनके सुझावों को भी लागू किया जाएगा।

.webp)