धर्म और ज्योतिष न्यूज डेस्क, 8 जून 2026: यह बड़ी विषम घटना है। देवाताओं के गुरु बृहस्पति और दानवों के गुरु शुक्र, दोनों कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। 4 जुलाई तक एक साथ रहेंगे। मनुष्यों में कोई देवताओं तो कोई असुरों के प्रति निष्ठा रखता है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि दोनों शत्रुओं के गुरु जब एक ही घर में विराजमान हो जाएं तो पृथ्वीवासी मनुष्यों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। मतलब आपकी राशि और आपकी लाइफ पर इसका क्या असर होगा।
Jupiter Transit Horoscope: Why Your Life May Change Significantly Between Now and 4 July
8 जून 2026 की शाम ठीक 5 बजकर 28 मिनट पर धन, वैभव और सौंदर्य के कारक 'शुक्र ग्रह' मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं। गुरु और शुक्र दोनों ही नवग्रहों में 'गुरु' का दर्जा रखते हैं। एक देवताओं के गुरु हैं और दूसरे दैत्यों के। इन दोनों महाग्रहों की कर्क राशि में यह युति (मिलन) देश-दुनिया सहित सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आने वाली है। गुरु जहां ज्ञान, धर्म और वृद्धि के कारक हैं, वहीं शुक्र असुरों के गुरु माने जाते हैं। राशि चक्र की 12 राशियों में शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं जबकि 27 नक्षत्रों में इन्हें पूर्वाषाढ़ा, भरणी और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है। सुख-सुविधा, प्रेम और ऐश्वर्य देते हैं। जब यह दोनों मिलते हैं, तो ज्ञान और धन का एक अद्भुत संयोग बनता है। आइए जानते हैं कि गुरु-शुक्र की इस युति का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है:
मेष राशि वालों पर गुरु-शुक्र की युति का प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए यह युति चौथे (सुख) भाव में होगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। भूमि, भवन या नया वाहन खरीदने के मजबूत योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी।
वृषभ वालों पर गुरु-शुक्र की युति का प्रभाव
वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कला, मीडिया और लेखन से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शानदार रहने वाला है। छोटी यात्राओं से धन लाभ होगा।
मिथुन राशि वालों पर गुरु-शुक्र की युति का प्रभाव
आपकी राशि के लिए यह युति दूसरे (धन) भाव में होगी। आर्थिक रूप से यह समय लॉटरी लगने जैसा साबित हो सकता है। अटका हुआ धन वापस मिलेगा और बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
कर्क राशि वालों पर गुरु-शुक्र की युति का प्रभाव
गुरु और शुक्र की यह युति आपकी ही राशि यानी लग्न भाव में हो रही है। कर्क राशि वालों के लिए यह समय 'गोल्डन पीरियड' की तरह है। आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही निखार आएगा। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे।
सिंह राशि वालों पर गुरु-शुक्र की युति का प्रभाव
सिंह राशि के जातकों के लिए यह युति 12वें (व्यय) भाव में होगी। इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन यह खर्च सुख-सुविधाओं और मांगलिक कार्यों पर होगा। जो लोग विदेश यात्रा या विदेश से जुड़ा व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।
कन्या राशि वालों पर गुरु-शुक्र की युति का प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए यह युति 11वें (लाभ) भाव में होने जा रही है। आपकी आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी होंगी। बड़े भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। निवेश से बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है।
तुला राशि वालों पर गुरु-शुक्र की युति का प्रभाव
तुला राशि के जातकों के लिए यह युति 10वें (कर्म) भाव में होगी। नौकरी और बिजनेस में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। पदोन्नति (प्रमोशन) और वेतन वृद्धि के प्रबल योग हैं। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए समय उत्तम है।
वृश्चिक राशि वालों पर गुरु-शुक्र की युति का प्रभाव
आपकी राशि के लिए यह युति 9वें (भाग्य) भाव में होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को सफलता मिलेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
धनु राशि वालों पर गुरु-शुक्र की युति का प्रभाव
धनु राशि के जातकों के लिए यह युति 8वें भाव में होने जा रही है। इस समय आपको अचानक धन लाभ (जैसे पैतृक संपत्ति या बीमा) हो सकता है। शोध और गुप्त विद्याओं में रुचि बढ़ेगी। हालांकि, सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन सावधानी से चलाएं।
मकर राशि वालों पर गुरु-शुक्र की युति का प्रभाव
मकर राशि वालों के लिए यह युति 7वें (विवाह और साझेदारी) भाव में होगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो विवाह के बेहतरीन प्रस्ताव आ सकते हैं। पार्टनरशिप में किया गया बिजनेस बड़ा मुनाफा देगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नजदीकियां और प्रेम बढ़ेगा।
कुंभ राशि वालों पर गुरु-शुक्र की युति का प्रभाव
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह युति 6ठे (रोग, ऋण, शत्रु) भाव में होगी। इस दौरान आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। हालांकि, लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मीन राशि वालों पर गुरु-शुक्र की युति का प्रभाव
मीन राशि वालों के लिए यह युति 5वें (संतान और बुद्धि) भाव में होगी। छात्रों के लिए यह समय बेहद फलदायी रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अनुकूल है, रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी।
वालों पर गुरु-शुक्र की युति का देश-दुनिया पर प्रभाव:
ज्योतिषविदों के अनुसार, कर्क राशि में गुरु-शुक्र की इस युति से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा। कला, मनोरंजन, फिल्म इंडस्ट्री और शेयर बाजार (विशेषकर बैंकिंग और लग्जरी सेक्टर्स) में बड़ा उछाल आ सकता है। महिलाओं के अधिकारों और सम्मान में वृद्धि होगी। प्रस्तुति: गीतांजलि ज्योतिष केंद्र, इंदौर।

.webp)