भोपाल, 8 जून 2026: मध्यप्रदेश की राजनीति के लिए 8 जून का दिन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट (Mahesh Kewat) का नामांकन पत्र औपचारिक रूप से जमा कराया।
CM Mohan Challenges Congress - नामांकन के समय मौजूदगी के मायने
नामांकन के समय सीएम की मौजूदगी ने एक बड़ा मैसेज दे दिया है कि भाजपा ने तीसरा प्रत्याशी कांग्रेस को तनाव देने के लिए नहीं बल्कि चुनाव जीतने के लिए उतारा है। इस प्रकार उन्होंने कांग्रेस पार्टी को खुली चुनौती दे दी है। संख्या बल में आवश्यक्ता से अधिक विधायक होने के बाबजूद सीएम की मौजूदगी के कारण कांग्रेस खेमे में खलबली सी मच गई है। नामांकन दाखिल करने से पूर्व, मुख्यमंत्री ने वैचारिक प्रेरणा के स्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में अपनी जीत के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
Mahesh Kewat Background and RSS Connection: From a Swayamsevak to Rajya Sabha Candidate
नामांकन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महेश केवट के लंबे राजनीतिक और सामाजिक सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महेश केवट बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा से जुड़े रहे हैं। केवट ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत एक स्वयंसेवक के रूप में की और आगे चलकर विद्यार्थी परिषद (ABVP) तथा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। संघ में विभिन्न उत्तरदायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के बाद, अब पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड ने उन्हें उच्च सदन के लिए चुना है।
Cultural Symbolism in Politics: Nishad Raj Tradition and Lord Ram’s Blessings for Mahesh Kewat
इस नामांकन को एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संदर्भ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान राम का आशीर्वाद एक बार फिर 'निषाद राज की परंपरा' को कायम करते हुए महेश केवट को मिल रहा है। भाजपा नेतृत्व का यह निर्णय केवल एक राजनीतिक नियुक्ति नहीं है, बल्कि यह "सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास" के मूल मंत्र को धरातल पर उतारने का एक प्रयास है। यह कदम समाज के हर वर्ग की समानता और कल्याण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को मजबूती से दर्शाता है।
Representation for the Unrepresented: BJP’s Commitment to Inclusive Growth and Social Justice
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी जो कहती है, उसे करके दिखाती है। उन्होंने इस बात पर विशेष हर्ष व्यक्त किया कि महेश केवट के माध्यम से उस वर्ग को सीधे उच्च सदन (Rajya Sabha) में प्रतिनिधित्व मिल रहा है, जिसका अब तक लोकसभा या विधानसभा में कोई प्रतिनिधित्व नहीं था। यह निर्णय भाजपा की उस सोच को प्रमाणित करता है जहाँ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा की राजनीति में अवसर प्रदान किया जाता है। मुख्यमंत्री ने पूर्ण विश्वास जताया कि भाजपा तीनों राज्यसभा सीटों पर विजयी होकर रहेगी।
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "महेश केवट द्वारा फॉर्म जमा किया गया है... भविष्य में हम अपनी तीनों राज्यसभा की सीटों से निर्वाचित होकर रहेंगे... प्रधानमंत्री मोदी और हमारी पार्टी कहती नहीं है बल्कि सीधा करके दिखाती है... भाजपा ने उच्च सदन में… https://t.co/xpzoYgLrFC pic.twitter.com/GZLMGeGbpE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026

.webp)