मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों की वेतनवृद्धि का आदेश जारी

Updesh Awasthee
भोपाल, 8 जून 2026:
मध्यप्रदेश के 1 लाख से ज्यादा संविदा अधिकारी-कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। उनके लिए आज का दिन शुभ सोमवार है। मध्यप्रदेश शासन के वित्त विभाग ने उनके वेतन में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं। राहत के साथ आनंद की बात यह है कि वेतनवृद्धि 1 अप्रैल 2026 से लागू की गई है। मतलब 2 महीने का ऐरियर भी मिलेगा। 

Good News for MP Contract Employees: Government Releases Salary Hike Order

वित्त विभाग के इस आदेश से कर्मचारियों के वेतन में हर महीने करीब 1 हजार से 2700 रुपए तक का इजाफा होगा। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में बढ़ोतरी का लाभ कर्मचारियों को मिलेगा। वित्त विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग की 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति के आधार पर यह आदेश जारी किया है। नीति के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर हर साल संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की जाती है।

एक अप्रैल 2026 की स्थिति में वार्षिक वृद्धि दर 4.46 प्रतिशत तय की गई है। पिछले साल यह दर 2.94 प्रतिशत थी। यानी इस बार कर्मचारियों को पिछले साल की तुलना में अधिक वृद्धि मिलेगी।

किस कर्मचारी-अधिकारी का कितना वेतन बढ़ा
  • चपरासी- 1200
  • लिपिक- 1220
  • डेटा एंट्री आपरेटर- 1470
  • सहायक वार्डन- 1600
  • लेखापाल- 1600
  • स्टेनोग्राफर- 1800
  • एमआईएस कोआर्डिनेटर- 2100
  • एपीसी जेंडर- 2100
  • ड्राफ्ट्समैन - 2100
  • उपयंत्री- 2100
  • बीआरसी- 2100
  • प्रोग्रामर- 2700
  • मैनेजर- 2700
  • सहायक यंत्री -2700

50 हजार संविदा कर्मचारियों के साथ अन्याय

प्रदेश में करीब डेढ़ लाख संविदा अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। हालांकि 2023 की संविदा नीति सभी विभागों में लागू नहीं हुई है। इसी कारण उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर होने वाली इस बढ़ोतरी का लाभ फिलहाल करीब एक लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को ही मिलेगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!