भोपाल, 27 जून 2026: खबरों का असर तो हुआ है लेकिन पक्षपात हो गया। मेट्रो ट्रेन वालों ने भोपाल शहर की केवल तीन सड़कों के गड्ढे भरने के लिए पैसा दिया है। बाकी का पूरा शहर भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। बताने की जरूरत नहीं की मानसून आ चुका है। बारिश के मौसम में जब सड़क के गड्ढों में पानी भर जाएगा, तो कल्पना नहीं की जा सकती की कितने एक्सीडेंट होंगे।
भोपाल में मानसून से पहले केवल इन तीन सड़कों की मरम्मत की जाएगी
मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की तरफ से केवल तीन सड़कों की मरम्मत के लिए फंड जारी किया गया है:-
गणेश मंदिर से बोर्ड ऑफिस - 5.48 करोड़।
मिडियन कंस्ट्रक्शन - 2.10 करोड़।
अलकापुरी से डीआरएम ऑफिस तक 105 करोड़।
मेट्रो प्रोजेक्ट में पूरे भोपाल की सड़कों को बर्बाद कर दिया
वास्तविकता यह है कि मेट्रो प्रोजेक्ट ने पूरे भोपाल शहर की सड़कों को बर्बाद कर दिया है। उनके वाहनों और मशीनों के कारण भी नुकसान हुआ है। शहर में आपको जहां कहीं भी मेट्रो का बोर्ड दिखाई देगा, उसके आसपास की सड़क खराब है। बारिश के मौसम में निकलना, खतरे से खाली नहीं है। रायसेन रोड पर डुप्लीकेट से इंद्रपुरी तक 10-10 फिट लंबे और 2 फुट गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस तरह के मामले पुलिस में दर्ज नहीं होते। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। भोपाल समाचार के अलावा नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार भी इस मामले को उठा चुके हैं।
भोपाल रेलवे स्टेशन के 6 नंबर प्लेटफार्म के बाहर का मामला तो सबको पता है। एक भी यात्री सुरक्षित रेलवे स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता और रेलवे स्टेशन से बाहर नहीं निकल सकता।

.webp)